फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Chairman and son molests school principal

चेयरमैन और उसके बेटे ने प्रिंसिपल से की छेड़छाड़!

Thu, 28 Aug 2014 02:01 PM IST
Updated Thu, 28 Aug 2014 02:01 PM IST
विज्ञापन
Chairman and son molests school principal

गुड़गांव के बिनौला गांव स्थित नामी स्कूल स्टारेक्स इंटरनेशनल स्कूल एक बार फिर सुर्खियों में आ गया है। स्कूल की महिला प्रिंसिपल ने पुलिस को दी शिकायत में स्कूल चेयरमैन, उसके बेटे समेत सेक्रेटरी पर छेड़छाड़ के अलावा जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन


पीड़िता के बयान पर पुलिस ने तीनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया लेकिन अभी तक किसी भी गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। इस मामले को लेकर अभी पुलिस कुछ नहीं कह रही है। पुलिस का बस, इतना कहना है कि मामले की जांच शुरु कर दी गई है जिसमें जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन


बिनौला स्थित इस नामी स्कूल में कई साल पहले विदेशी शराब बरामद होने के बाद स्कूल सुर्खियों में आया था। जिसमें स्कूल प्रबंधन ने इस संबंध में कुछ भी बोलने से इनकार दिया था। बीती शाम मानेसर थाना में स्कूल की प्रिंसिपल पुष्पा यादव ने शिकायत दर्ज कराई जिसमें उसने स्कूल प्रबंधन के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए है।

विज्ञापन
विज्ञापन

व‌िरोध करने पर दी जान से मारने की धमकी

Chairman and son molests school principal

स्कूल प्रिंसिपल के मुताबिक उसने करीब एक साल पहले प्रिंसिपल का पद संभाला था। आरोप है कि स्कूल में चेयरमैन ऑफिस में चेयरमैन महेंद्र सिंह उसके बेटे इश्विन और सेक्रेटरी तीनों ने मिलकर उसके साथ अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए छेड़छाड़ की।

पुलिस के अनुसार महिला के विरोध करने पर तीनों ने उसे जान से मारने की धमकी दी। जिसके बाद बिलासपुर थाना पुलिस ने तीनों के खिलाफ आईपीसी 354/506/34 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

बिलासपुर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर संजय कुमार के अनुसार इस मामले में जांच पड़ताल की जा रही है जिसमें स्कूल के अन्य स्टाफ से भी पूछताछ की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed