फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   chain snatched from a woman in greater noida

घर के बाहर खड़ी महिला से चेन लूटी, सीसीटीवी में कैद

Thu, 02 Mar 2017 08:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा Updated Thu, 02 Mar 2017 08:52 AM IST
विज्ञापन
chain snatched from a woman in greater noida
- फोटो : अमर उजाला

अल्फा-2 सेक्टर में बाइक सवार बदमाशों ने बुधवार दोपहर घर के बाहर खड़ी महिला से तमंचे के बल पर सोने की चेन लूट ली। वारदात के वक्त आसपास कई लोग थे, लेकिन बेखौफ बदमाश आराम से फरार हो गए।

विज्ञापन


भागते समय आरोपी सेक्टर के गेट पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए हैं। वारदात से डरी महिला शिकायत दर्ज कराने के बाद फिलहाल पति के साथ मेरठ चली गई है। कासना कोतवाली पुलिस के मुताबिक नीलू शहर में एक निजी कंपनी में जॉब करती है।
विज्ञापन


वह मां के साथ सेक्टर अल्फा-2 के आई ब्लॉक में किराये के मकान में रहती है, जबकि नीलू का पति मेरठ में रहता है। बुधवार सुबह करीब 10 बजे वह घर के बाहर खड़ी थी। इसी दौरान बाइक सवार दो बदमाश उसके सामने रुके। बाइक पर पीछे बैठे बदमाश ने नीलू को तमंचा दिखाकर गले से सोने की चेन लूट ली और फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला ने वारदात की जानकारी पति को देकर उसे मेरठ से बुला लिया। इसके बाद दोनों ने कासना कोतवाली में शिकायत दी है। पुलिस लुटेरों की पहचान करने में लगी है। इधर वारदात से सहमी महिला पति के साथ मेरठ चली गई।


एसएचओ सुधीर कुमार त्यागी ने बताया कि सेक्टर के बाहर निकलते वक्त बाइक सवार बदमाश सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए हैं। इसमें बाइक चला रहा बदमाश हेलमेट पहने हुए और उसके पीछे एक बदमाश बैठा दिख रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed