{"_id":"57e524d44f1c1b0e27a8222e","slug":"cctv-cameras-have-not-found-when-some-thieves-stole","type":"story","status":"publish","title_hn":"जब कुछ नहीं मिला तो सीसीटीवी कैमरा ही चुरा ले गए चोर ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जब कुछ नहीं मिला तो सीसीटीवी कैमरा ही चुरा ले गए चोर
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Fri, 23 Sep 2016 10:33 PM IST
विज्ञापन
सीसीटीवी
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्रीन फील्ड कॉलोनी स्थित निजी स्कूल में घुसे चोर कुछ खास सामान हाथ नहीं लगने पर सीसीटीवी कैमरा ही ले गए। स्कूल प्रबंधक की शिकायत पर सूरजकुंड पुलिस केस दर्ज कर चोरों का सुराग लगाने में जुटी है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार अशोका एंक्लेव सेक्टर 35 में रहने वाले योगेश यादव ग्रीन फील्ड में ओमेक्स हाइट्स के पास ट्री नाम से स्कूल चलाते हैं। मंगलवार रात चोर उनके स्कूल में घुसे।
विज्ञापन
स्कूल में चोरों को सिर्फ फ्रिज ही हाथ लगा। कीमती सामान की तलाश में जुटे चोरों को सीसीटीवी कैमरे दिखे तो उन्होंने उसे भी उतार लिया। मामले की जांच कर रहे सूरजकुंड थाने के एएसआई तालीम हुसैन ने बताया कि चोरों का सुराग लगाया जा रहा है जल्द ही उन्हें पकड़ा जाएगा।
विज्ञापन