फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Cash transactions knife murder of two young women in

रुपयो के लेन-देन में दो युवतियों की चाकू से गोदकर हत्या

Thu, 09 Jun 2016 01:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 09 Jun 2016 01:16 AM IST
विज्ञापन
Cash transactions  knife murder of two young women in
हत्या - फोटो : प्रतिकात्मक चित्र

पश्चिम दिल्ली में अलग-अलग मामलों में दो युवतियों की हत्या कर दी गई। राजौरी गार्डन में रुपयों के  लेन-देन में सीता (20) की चाकू से वारकर हत्या कर दी गई, जबकि बीच-बचाव कराने आई छोटी बहन गीता पर हमला कर दिया गया।

विज्ञापन


वहीं रणहौला में 25 साल की अज्ञात युवती की बदमाशों ने गला रेतकर हत्या कर दी। पहले मामले में सीता अपनी मां और छोटी बहन गीता के साथ राजा गार्डन फ्लाईओवर के नीचे रहती थी।
विज्ञापन


कुछ दिनों पूर्व उसने विनोद को कुछ रुपये उधार दिए थे। सीता अपने रुपये मांग रही थी। मंगलवार रात को उसका विनोद से झगड़ा हो गया। विनोद ने चाकू से वारकर उसकी हत्या कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


गीता जब उसे बचाने पहुंची तो विनोद ने उस पर भी हमला कर दिया। पुलिस ने विनोद को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं पश्चिम जिले के रणहौला में 25 साल की एक युवती की गला रेतकर हत्या कर दी गई।


बुधवार सुबह नाले के पास उसका खून से लथपथ शव बरामद हुआ। फिलहाल उसकी पहचान का कोई कागज बरामद नहीं हुआ है। उसके एक हाथ पर एसवीएस लिखा है। पुलिस शव को मोर्चरी भेजकर मृतका की शिनाख्त करने का प्रयास कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed