{"_id":"2fd2bfeeb71659fbb8aed8d52afaa509","slug":"cash-held-in-muradnagar-forty-million","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुरादनगर में पकड़ा गया चार करोड़ कैश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मुरादनगर में पकड़ा गया चार करोड़ कैश
अमर उजाला, मुरादनगर
Updated Mon, 07 Apr 2014 12:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चुनाव आयोग के उड़न दस्ते ने रविवार रात मुरादनगर में कार में ले जाए जा रहे चार करोड़ रुपये पकड़े। फ्लाइंग स्क्वायड टीम पैसे की जांच कर रही है कि पैसा कहां और क्यों ले जाया जा रहा था।
विज्ञापन
कार में मेरठ के नदीम चौहान और मैराज सवार थे। मैराज ड्राइवर है और नदीम चौहान खुद को प्रॉपर्टी डीलर बता रहे हैं। फ्लाइंग स्क्वायड के मजिस्ट्रेट केके सिंह को कार में पैसे की सूचना मिली थी। उन्होंने चेकिंग शुरू कर दी। मुरादनगर में कार पकड़ी गई।
विज्ञापन
दूसरी तरफ, चर्चा है कि कार के आगे सफारी कार चल रही थी, जिसमें चुनाव से संबंधित बैनर, पोस्टर और अन्य सामग्री जाने की सूचना थी। हालांकि उस कार में कुछ नहीं मिला। समाचार लिखे जाने तक फ्लाइंग स्क्वायड टीम जांच कर रही थी।
विज्ञापन