फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   case filed on 3 people including couple for murder of 5 month old dog

5 महीने के कुत्ते को मारने के आरोप में दंपति समेत 3 पर केस दर्ज

Sun, 03 Jun 2018 09:47 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा Updated Sun, 03 Jun 2018 09:47 AM IST
विज्ञापन
case filed on 3 people including couple for murder of 5 month old dog

सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र स्थित यूनिटेक होरीजन सोसायटी में पांच महीने का कुत्ता संदिग्ध हालात में मरा पाया गया। मामले में मेनका गांधी की संस्था की सदस्य कावेरी राणा भारद्वाज ने दंपति समेत तीन पर रिपोर्ट दर्ज कराई है।

विज्ञापन


आरोप है कि कुत्ता जहर देने से मरा है। सेक्टर ओमीक्रान-2 निवासी कावेरी राणा भारद्वाज ने सूरजपुर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। उनका कहना है कि यूनिटेक होरीजन सोसायटी निवासी सीबा ईमाम के घर में पांच महीने का कुत्ता रहता था। रविवार सुबह उसका शव सोसायटी में पड़ा मिला। उसकी नाक से खून निकल रहा था।
विज्ञापन


कावेरी राणा भारद्वाज ने कुत्ते को जहर देकर मारने का आरोप लगा सोसायटी निवासी दीपा, उनके पति व एक अन्य व्यक्ति पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप है कि दीपा के खिलाफ कुछ माह पहले कुत्ते  को मारने की धमकी देने का मामला सामने आ चुका है। वहीं, तरुण नाम के व्यक्ति के कुत्तों को लात मारने की सीसीटीवी फुटेज उनके पास मौजूद है। सूरजपुर कोतवाली प्रभारी पंकज राय ने बताया कि तहरीर के आधार पर पशु क्रूरता अधिनियम आदि की धारा में रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।   

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed