{"_id":"746c5a15387e8229d2371abd08446b20","slug":"caretaker-did-fraud-on-plot","type":"story","status":"publish","title_hn":"केयरटेकर ने फर्जी दस्तावेज से बेचा प्लॉट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
केयरटेकर ने फर्जी दस्तावेज से बेचा प्लॉट
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Sat, 05 Jul 2014 07:10 PM IST
विज्ञापन
गुड़गांव में एक केयरटेकर ने अपने मालिक के साथ धोखाधड़ी कर लाखों रुपए का प्लॉट बेच दिया। प्लॉट मालिक की शिकायत पर आर्थिक अपराध शाखा ने मामले की जांच की। जिसकी जांच रिपोर्ट के बाद राजेन्द्रा पार्क थाना पुलिस मामला दर्ज जांच शुरु कर दी है।
विज्ञापन
जैकबपुरा निवासी सूरज कुमार के पास गुड़गांव गांव में करीब 265 गज का एक प्लॉट है। उसने इस प्लॉट की देख-रेख के लिए प्रेमनगर निवासी जगमोहन को दे रखा था।
राजेन्द्रापार्क थाना पुलिस को दी शिकायत में सूरज ने बताया कि 2013 में केयरटेकर जगमोहन ने नकली सूरज खड़ाकर उसके प्लॉट की अपने नाम रजिस्ट्री करा ली और उसमें से आधे प्लॉट को बेच दिया।
विज्ञापन
आरोप है कि बचे आधे प्लॉट में जगमोहन ने मकान बनाकर कब्जा कर लिया। मामले की जांच कर रहे एएसआई योगेन्द्र सिंह ने बताया कि इस संबंध में केयरटेकर जगमोहन, सूरत नगर निवासी विनोद सहित अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।
विज्ञापन