{"_id":"57d963544f1c1ba73dd489c9","slug":"car-riders-youths-accused-of-kidnapping-looting-have-left","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार सवार बदमाशों ने युवकों का किया अपहरण, लूटपाट कर छोड़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कार सवार बदमाशों ने युवकों का किया अपहरण, लूटपाट कर छोड़ा
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Thu, 15 Sep 2016 12:02 AM IST
विज्ञापन
लूट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेक्टर-12 स्थित एल्डिको मॉल से घर वापस जा रहे स्कूटी सवार दो युवकों को कार सवार बदमाशों ने अगवा कर लिया और उन्हें बंधक बनाकर लूटपाट की।
विज्ञापन
इसके बाद बदमाशों ने एक युवक को छोड़कर दूसरे युवक को छोड़ने के बदले रुपये मंगाए और रुपये मिलने के बाद उसे छोड़ दिया। घटना 12 सितंबर रात की है। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। घटना की जांच क्राइम ब्रांच को दी गई है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार सेक्टर-10 की एचबीसी कॉलोनी निवासी सोनू सेक्टर-10 स्थित एक रेस्टोरेंट में काम करता है। उसने बताया कि 12 सितंबर की रात वह काम करके अपने साथी भूपेंद्र के साथ स्कूटी पर सवार होकर सेक्टर-12 एल्डिको मॉल गए थे।
विज्ञापन
वहां से वापस लौट रहे थे। रास्ते में कार सवार तीन बदमाशों ने ओवरटेक कर उन्हें रोक लिया। दोनों जब तक कुछ समझ पाते बदमाशों ने दोनों को कार में बैठा कर अगवा कर लिया। बदमाश पहले दोनों को खेड़ी पुल की तरफ ले गए।
इसके बाद नहर पार करके खेतों की तरफ बने एक कमरे में ले जाकर बंद कर दिया। सोनू के मुताबिक बदमाशों ने भूपेंद्र की जेब में रखे 7 हजार रुपये लूट लिए। जबकि उसे छोडने के बदले में 10 हजार रुपये की और मांग की।
घटना के बारे में किसी से बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी। भूपेंद्र किसी तरह सेक्टर-10 स्थित अपने रेस्टोरेंट आया और साथियों से 10 हजार रुपये एकत्र कर फिर वहां पहुंचा और बदमाशों को पैसे देकर सोनू को छुड़वाया।
सोनू ने पुलिस को बताया कि अपहरणकर्ताओं में दो आपस में बातचीत करते हुए एक दूसरे को दीपक और योगेश कहकर बुला रहे थे। जांच अधिकारी सुनील कुमार का कहना है कि केस दर्ज कर क्राइम ब्रांच की टीम बदमाशों की तलाश में जुटी हुई है।