भैया दूज से एक दिन पहले उजड़ गया परिवार, भाई-बहन की सड़क दुर्घटना में मौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तिमारपुर के निरंकारी के पास सोमवार दोपहर पीपीएफ के असिस्टेंट कमिश्नर की कार ने एक स्कूटी में टक्कर दी। टक्कर लगने से स्कूटी सवार चचेरे भाई-बहन की मौत हो गई।
पुलिस ने असिस्टेंट कमिश्नर के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने से हुई मौत का मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उनकी स्विफ्ट कार को जब्त कर मामले की जांच कर रही है।
पुलिस के अनुसार मृतकों की शिनाख्त रोहित (19) और उसकी बहन प्रीति (22) के रूप में हुई है। दोनों जगतपुरी के रहने वाले थे। रोहित एक वकील की कार का ड्राइवर था। प्रीति घर पर ही रहती थी।
गोवर्धन का सामान लेने के लिए स्कूटी से निकले थे
परिवार वालों ने बताया कि दोनों गोवर्धन का सामान लेने के लिए स्कूटी से निकले थे। बुराड़ी में फ्लाई ओवर का निर्माण कार्य चल रहा है। इसलिए दोनों निरंकारी से होते हुए आगे यूटर्न लेते।
इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार से आ रही स्विफ्ट कार ने उनकी स्कूटी में जोरदार टक्कर मारी। टक्कर लगते ही दोनों डिवाइडर से टकराकर बुरी तरह जख्मी हो गए। घटना के समय दोनों ने हेलमेट नहीं पहन रखा था।
सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मौके से स्विफ्ट चला रहे शख्स राजीव नयन को गिरफ्तार कर लिया। राजीव पीपीएफ विभाग में असिस्टेंट कमिश्नर हैं और परिवार समेत मुखर्जी नगर में रहते हैं। पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।