{"_id":"5a3fd0794f1c1b09788b4a17","slug":"car-rams-man-crossing-road-in-delhi-died","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क पार कर रहे शख्स को कार ने बेरहमी से कुचला, हुई मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सड़क पार कर रहे शख्स को कार ने बेरहमी से कुचला, हुई मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 26 Dec 2017 10:46 AM IST
विज्ञापन
कार में लगाई आग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रिंग रोड पर जहांगीरपुरी में शनिवार शाम सड़क पार कर रहा एक व्यक्ति एसेंट कार के चपेट मे आकर जख्मी गया। आसपास मौजूद लोगों ने पीछा कर कार चालक को पकड़ लिया और जमकर धुनाई कर दी।
विज्ञापन
आक्रोशित लोगों ने उसकी कार में आग लगा दी। पुलिस ने घायल को बाबू जगजीवन राम अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसकी शिनाख्त जहांगीरपुरी सौ नंबर वाली गली निवासी निरंजन सिंह (39) के रूप में हुई।
विज्ञापन
पुलिस ने लापरवाही से वाहन चलाने से मौत का मामला दर्ज कर चालक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस कार में आग लगाने वालों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी पहचान करने में जुटी है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, शनिवार रात 8 बजे दुर्घटना की सूचना मिली। मौके पर पहुंचने पर कार में आग लगी देखी। जांच के दौरान लोगों ने कार चालक प्रीत विहार निवासी अशोक को पुलिस के हवाले कर दिया। अशोक से लोगों ने मारपीट की थी।
लोगों ने बताया कि निरंजन सिंह सड़क पार कर रहा था, इसी दौरान वह कार के चपेट में आ गया। चालक ने भागने का प्रयास किया, लेकिन लोगों ने पीछा कर उसे दबोच लिया और जमकर धुनाई कर दी। आक्रोशित लोगों ने उसकी कार को आग के हवाले कर दिया। दमकल की एक गाड़ी ने आग पर काबू पाया, तब तक कार पूरी तरह जल चुकी थी।
आरोपी चालक अशोक ने बताया कि चंडीगढ़ में उसके फूफा अस्पताल में भर्ती हैं। वह उन्हें देखकर लौट रहा था। उसके मुताबिक, निरंजन सिंह एक रोडवेज बस के चपेट में आया था, लेकिन लोगों ने उसे पकड़कर धुनाई कर दी। पुलिस ने अशोक को गिरफ्तार कर लिया।