फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Car looted from security company supervisor

तमंचा तानकर कार लूट ले गए बदमाश

Mon, 07 Apr 2014 07:13 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Mon, 07 Apr 2014 07:13 PM IST
विज्ञापन
Car looted from security company supervisor

ग्रेटर नोएडा में बाइकर्स ने रविवार रात को एक सिक्योरिटी कंपनी के सुपरवाइजर से तमंचों के बल पर मारूति स्विफ्ट कार लूट ली।

विज्ञापन


विरोध करने पर बदमाश सुपरवाइजर को गोली मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पीड़ित ने कासना कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दे दी है।

जानकारी के मुताबिक घनश्याम सिंह एक सिक्योरिटी कंपनी में बतौर सुपरवाइजर के पद पर कार्यरत है। वह ग्रेटर नोएडा की अल्पलाइन सोसायटी में परिवार के साथ रहते हैं।

यह भी पढ़ें: नशीला पदार्थ सुंघाकर किया था छात्र को अगवा
विज्ञापन


वह अपने दोस्त को रविवार शाम घर से पिक करने के लिए परीचौक जा रहे थे। लेकिन दोस्त को आने में कुछ समय लग रहा था तो फोन आ गया। गाड़ी को परीचौक से कुछ दूर ही रास्ते में सड़क किनारे खड़ा कर दिया और फोन पर बात करने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसी दौरान एक बाइक पर सवार होकर तीन युवक आए और तमंचा के बल पर सुपरवाइजर से गाड़ी की चाबी छीनकर गाड़ी ले गए। पीड़ित ने विरोध किया तो बदमाशों ने तमंचा तानकर गोली मारने की धमकी दी और कार को लेकर फरार हो गए।


यह भी पढ़ें: दिनदहाड़े चोर टेम्पो में लादकर ले गए ATM मशीन

घटना के बाद पीड़ित ने शोर मचाया तो आसपास के लोग एकत्र हुए और पास में स्थित परीचौक चौकी पर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने भी वाहन चैकिंग अभियान चलाया। लेकिन कोई कामयाबी नहीं हो सकी।

पीड़ित ने कासना कोतवाली में घटना की तहरीर दे दी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और रिपोर्ट दर्ज करके जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार करने का दावा कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed