फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   car looted by showing a pistol to property dealer in Dwarka Delhi

ग्राहक को फ्लैट दिखाने गए प्रॉपर्टी डीलर को पिस्तौल दिखाकर लूटी कार

Tue, 18 Dec 2018 08:09 AM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Priyesh Mishra Updated Tue, 18 Dec 2018 08:09 AM IST
विज्ञापन
car looted by showing a pistol to property dealer in Dwarka Delhi
प्रतीकात्मक तस्वीर
द्वारका इलाके में कार सवार बदमाशों पिस्टल के बल पर एक प्रॉपर्टी डीलर से क्रेटा कार लूट ली। साथ ही एक चोरी की आई 20 कार मौके पर छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने कार जब्त कर पीड़ित की शिकायत पर  लूटपाट का मामला दर्ज कर लिया। फिलहाल, बदमाशों की पहचान की कोशिश की जा रही है।  
विज्ञापन


मधुर मल्होत्रा (42) सपरिवार कीर्ति नगर में रहता है और प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करता है। 16 दिसंबर की रात उसे एक ग्राहक को  द्वारका सेक्टर-82 में फ्लैट दिखाने जाना था। वह कीर्ति नगर से अपनी क्रेटा कार से रवाना हुआ। द्वारका सेक्टर-18 के पास ग्राहक ने उसे आने से मना कर दिया।  
विज्ञापन


इसके बाद मधुर मल्होत्रा खाना खाने के लिए होटल रेडीसन की ओर जाने लगा। सेक्टर-18 में एक जगह पर कार रोककर वह पेशाब करने लगा। इसी दौरान उसकी कार के पास एक सफेद रंग की कार आकर रुकी। कुछ ही पल में पीछे से एक आई 20 कार आई।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों कार से एक-एक युवक नीचे उतरे और उसकी कनपटी में पिस्टल लगाकर कार की चाबी मांगी।  डरे सहमे मधुर ने बताया कि चाबी कार में ही लगी है। उसके बाद दोनों बदमाश कार में बैठकर  फरार हो गए। उसकी कार में आईफोन, 40 हजार रुपये के अलावा अन्य सामान थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed