{"_id":"5c185dc7bdec2256f74c409c","slug":"car-looted-by-showing-a-pistol-to-property-dealer-in-dwarka-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्राहक को फ्लैट दिखाने गए प्रॉपर्टी डीलर को पिस्तौल दिखाकर लूटी कार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ग्राहक को फ्लैट दिखाने गए प्रॉपर्टी डीलर को पिस्तौल दिखाकर लूटी कार
Tue, 18 Dec 2018 08:09 AM IST
Priyesh Mishra
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Priyesh Mishra
Updated Tue, 18 Dec 2018 08:09 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
द्वारका इलाके में कार सवार बदमाशों पिस्टल के बल पर एक प्रॉपर्टी डीलर से क्रेटा कार लूट ली। साथ ही एक चोरी की आई 20 कार मौके पर छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने कार जब्त कर पीड़ित की शिकायत पर लूटपाट का मामला दर्ज कर लिया। फिलहाल, बदमाशों की पहचान की कोशिश की जा रही है।
मधुर मल्होत्रा (42) सपरिवार कीर्ति नगर में रहता है और प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करता है। 16 दिसंबर की रात उसे एक ग्राहक को द्वारका सेक्टर-82 में फ्लैट दिखाने जाना था। वह कीर्ति नगर से अपनी क्रेटा कार से रवाना हुआ। द्वारका सेक्टर-18 के पास ग्राहक ने उसे आने से मना कर दिया।
इसके बाद मधुर मल्होत्रा खाना खाने के लिए होटल रेडीसन की ओर जाने लगा। सेक्टर-18 में एक जगह पर कार रोककर वह पेशाब करने लगा। इसी दौरान उसकी कार के पास एक सफेद रंग की कार आकर रुकी। कुछ ही पल में पीछे से एक आई 20 कार आई।
विज्ञापन
दोनों कार से एक-एक युवक नीचे उतरे और उसकी कनपटी में पिस्टल लगाकर कार की चाबी मांगी। डरे सहमे मधुर ने बताया कि चाबी कार में ही लगी है। उसके बाद दोनों बदमाश कार में बैठकर फरार हो गए। उसकी कार में आईफोन, 40 हजार रुपये के अलावा अन्य सामान थे।