फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Car loot by Intoxicating tea

नशीली चाय पिलाकर लूट लिया

Sat, 29 Mar 2014 08:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 29 Mar 2014 08:38 PM IST
विज्ञापन
Car loot by Intoxicating tea

गुड़गांव में कार चालक को नशीली चाय पिलाने के बाद बदमाश दिल्ली में गाड़ी लेकर फरार हो गए। बेहोशी की हालत में चालक को एम्स में भर्ती कराया गया। उसकी हालत खतरे से बाहर बताई गई है।

विज्ञापन


वसंत विहार थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है। दक्षिण जिला पुलिस के अनुसार अलवर (राजस्थान) निवासी विजेंद्र अपने भाई की स्विफ्ट डिजायर कार को किराए पर चलाता है।
विज्ञापन


Live Update: 29 मार्च के दिन भर की घटनाएं
विज्ञापन
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को अलवर बस अड्डे के पास दो लोगों ने उसकी कार दिल्ली जाने के लिए किराए पर ली। बताया गया कि मानेसर, गुड़गांव के पास उन्होंने विजेंद्र को चाय पिलाई। दिल्ली पहुंचते-पहुंचते विजेंद्र को नशा होने लगा।

आईआईटी फ्लाईओवर के पास कार रोककर वह पानी लेने चला गया। इसी दौरान सवारी बनकर बैठे बदमाश उसकी कार लेकर फरार हो गए।

इधर, विजेंद्र बेहोश होकर सड़क पर गिर पड़ा। उसे एम्स में भर्ती कराया गया। वारदात के दो दिन बाद भी विजेंद्र ठीक से कुछ बता पाने की स्थिति मेें नहीं है। पुलिस ने उसके परिजनों को सूचना दे दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed