दिल्ली में कार ने दो पुलिसकर्मियों को रौंदा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली में ड्यूटी के दौरान पुलिसकर्मियों पर हमले रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। गाजीपुर इलाके में रविवार देर रात टोयटा फॉरचुनर कार ने वाहनों की जांच कर रहे दिल्ली पुलिस के सिपाही व होम गार्ड को रौंद दिया। कार चालक सिपाही को करीब 25 मीटर तक घसीटता ले गया। वारदात के बाद आरोपी कार समेत फरार हो गया।
घायल पुलिस कर्मियों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां सिपाही की हालत नाजुक बताई जा रही है। होम गार्ड को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। पुलिस के मुताबिक रविवार देर रात को गाजीपुर थाने में तैनात सिपाही अजमेर सिंह (45) और होम गार्ड कृष्णपाल (25) मुर्गा मंडी, फ्लाईओवर के नीचे पिकेट पर ड्यूटी कर रहे थे।
रात करीब 1.40 बजे गाजियाबाद की ओर से आई तेज रफ्तार फॉरचुनर कार ने पिकेट को उड़ा दिया। कार पिकेट समेत अजमेर को दूर तक घसीटती हुई ले गई। जबकि टक्कर लगने के बाद कृष्णपाल एक ओर गिर गया। करीब 1.50 बजे गश्त कर रहे अन्य पुलिसकर्मियों ने पीसीआर कॉल की। घायलों को पहले एलबीएस, बाद में मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया।
अजमेर के सिर व शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोट लगी है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक उसकी हालत नाजुक है। मूलरूप से गांव कोला, गुहाना, सोनीपत के रहने वाले अजमेर का परिवार सोनीपत में रहता है। वहीं कृष्णपाल का परिवार शाहदरा में रहता है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कार की पहचान करने का प्रयास कर रही है।
ड्यूटी के दौरान पुलिसकर्मियों पर हमले के मामले
12 जनवरी 2014 : अलीपुर इलाके में शराब तस्करों को पकड़ने के दौरान बदमाशों ने सिपाही की गोली गोेली मारकर हत्या।
12 जनवरी 2014 : मयूर विहार इलाके में बेलगाम ट्रक ने पीसीआर को टक्कर मारी, एसआई की मौत, दो जख्मी।
11 जनवरी 2014 : सीलमपुर में पुलिस पिकेट पर वाहनों की जांच कर रहे दो पुलिसकर्मियों पर हमला, हेडकांस्टेबल जख्मी।
13 दिसंबर 2014 : कालिंदीकुंज बार्डर पर शराब के नशे में धुत्त कैब चालक ने पुलिस पिकेेट पर तैनात तीन पुलिस कर्मियों को रौंदा, दो की मौत, एक जख्मी।
12 अक्तूबर 2014: विजय विहार इलाके में सिपाही जगबीर की गोली मारकर हत्या, सिपाही नरेंद्र जख्मी।
02 अक्तूबर 2014: द्वारका इलाके में दो पुलिस कर्मियों पर हमला, एक की मौत, दूसरा जख्मी।
27 सितंबर 2014: जाफराबाद इलाके में सिपाही धर्मपाल की गोली मारकर हत्या।