{"_id":"74d499bb6e2fa396a75702d815e9fe2e","slug":"cantor-also-collision-five-men-teen-death-putting-jam","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैंटर ने पांच लोगों को रौंदा, किशोर की मौत, लगा जाम ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कैंटर ने पांच लोगों को रौंदा, किशोर की मौत, लगा जाम
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Mon, 05 May 2014 01:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एनएच-24 पर अवैध कट से सड़क पार करना फिर जानलेवा साबित हुआ। रविवार शाम करीब छह बजे लालकुआं फ्लाईओवर के पास तेज रफ्तार कैंटर ने पांच लोगों को रौंद दिया। इनमें रोहित उर्फ सोनू (17) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से जख्मी हो गए।
विज्ञापन
घायलों को सर्वोदय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपी कैंटर चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस दौरान हाईवे पर जाम लग गया। वाहनों की कतारें लग गईं। पुलिस ने जाम खुलवाया।
विज्ञापन
घायल दीपक, अमित, उदयवीर और रामस्वरूप ने बताया कि वे हरदोई के गांव कुडरा के रहने वाले हैं। सोनू भी वहीं का था। वे बम्हैटा में किराए पर रहते थे और नोएडा की पान मसाला फैक्ट्री में नौकरी करते थे।
विज्ञापन
हादसे के वक्त वे साथी महादेव की शादी में शामिल होने हरदोई जा रहे थे। लालकुआं पर बस पकड़ने के लिए आटो से उतरकर सड़क पार कर रहे थे, तभी कैंटर ने उन्हें टक्कर मार दी।
सोनू कैंटर और डिवाइडर के बीच फंसकर कुचला गया। इस दौरान कैंटर का आगे का हिस्सा भी क्षतिग्रस्त हो गया। जांच अधिकारी एसआई वीरेंद्र राठौर ने बताया कि हाईवे पर बने अवैध कट से सड़क पार करते वक्त हुआ हादसा हुआ। बता दें कि एनएच-24 पर दो माह पहले अवैध कट से सड़क पार करते हुए तीन लोगों की मौत हो गई थी।