{"_id":"587787034f1c1be165baafc3","slug":"cancer-patient-jumped-from-hospital-building-died-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैंसर से पीड़ित मरीज ने तीसरी मंजिल से कूदकर दी जान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कैंसर से पीड़ित मरीज ने तीसरी मंजिल से कूदकर दी जान
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 13 Jan 2017 12:14 AM IST
सार
- कैंसर की बीमारी से पीड़ित था मरीज
ईएलबीएस की तीसरी मंजिल से कूदकर मरीज ने दी जान
- कैंसर की बीमारी से पीड़ित था मरीज
- पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में रखवाया
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वसंतकुंज इलाके में स्थित आईएलबीएस अस्पताल की तीसरी मंजिल से कूदकर बुधवार दोपहर को एक मरीज ने खुदकुशी कर ली। मरीज कैंसर की बीमारी से पीड़ित था और कई दिनों से अस्पताल में भरती था।
विज्ञापन
पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में रखवा दिया है। वसंतकुंज (साउथ) थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। दक्षिण जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार गांव करचाडी थाना हयात नगर, जिला संभल, यूपी निवासी आत्माराम (42) कैंसर से पीड़ित था।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि कैंसर काफी बढ़ गया था। आत्माराम को छह जनवरी को कैंसर के लिए इलाज के लिए वसंतकुंज स्थित आईएलबीएस में भर्ती कराया गया था। बृहस्पतिवार को आत्माराम ने अपनी पत्नी को भाई हीरालाल को बुलाने के लिए अस्पताल से बाहर भेज दिया।
विज्ञापन
जैसे ही पत्नी बाहर गई आत्माराम अस्पताल की तीसरी मंजिल पर चला गया और बुधवार दोपहर करीब एक बजे उसने नीचे छलांग लगा दी। धमाके की आवाज सुनकर अस्पताल स्टाफ व अन्य लोग आत्माराम की तरफ दौड़े। आत्माराम की मौके पर ही मौत हो गई थी।
सिर में चोट लगने की वजह से आत्माराम की मौत हुई है। दक्षिण जिले के अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त चिन्यम बिसवाल ने बताया कि आत्माराम के कब्जे से पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।
ऐसा लग रहा हैकि आत्माराम कैंसर की बीमारी से काफी परेशान था और बीमारी से दुखी होकर खुदकुशी की है। आत्माराम के शव का शुक्रवार को पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।