{"_id":"59f0c22b4f1c1b0d698b7731","slug":"came-to-purchase-camera-but-the-man-looted-the-seller","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैमरा खरीदने के बहाने बुलाकर लूटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कैमरा खरीदने के बहाने बुलाकर लूटा
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 26 Oct 2017 12:03 PM IST
विज्ञापन
demo pic
ओएलएक्स पर कैमरे का विज्ञापन देखकर एक व्यक्ति ने कैमरा मालिक को कश्मीरी गेट मेट्रो स्टेशन पर बुलाया। यहां पर कैमरा मालिक को नशीला पदार्थ पिलाकर लूटपाट करके फरार हो गया। आरोपी पीड़ित का कैमरा, मोबाइल, क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड व पांच हजार रुपये लूटकर ले गया। कश्मीरी गेट मेट्रो पुलिस एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। पुलिस सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर आरोपी की पहचान करने की कोशिश कर रही है।
विज्ञापन
मेट्रो पुलिस अधिकारियों के अनुसार, ओखला के फेज-3 के श्याम नगर निवासी हरीश ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि उसने कुछ दिन पहले कैमरा बेचने के लिए ओएलएक्स पर विज्ञापन दिया था। एक शख्स ने कैमरा खरीदने की पेशकश करते हुए उसे 17 अक्तूबर को कश्मीरी गेट मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर-एक पर बुलाया था।
विज्ञापन