फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   came to India on business visa, purchase iPhone 6 from clone card

धोखाधड़ी: बिजनेस वीजा पर भारत आया, क्लोन कार्ड से खरीद रहा था आईफोन 6

Wed, 11 Jan 2017 03:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम Updated Wed, 11 Jan 2017 03:35 PM IST
विज्ञापन
came to India on business visa, purchase iPhone 6 from clone card
क्रेडिट कार्ड के क्लोन कार्ड से खरीदारी करते पकड़ा गया नाइजीरियन। - फोटो : अमर उजाला
नाइजीरिया के घाना से एक युवक बिजनेस वीजा पर भारत आया और गुड़गांव के एंबियंस मॉल से क्रेडिट कार्ड के क्लोन से तीन आईफोन-6 खरीद रहा था। शोरूम की शिकायत पर पुलिस ने धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। 
विज्ञापन


उसे अदालत में पेश कर दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। पुलिस के मुताबिक, नाइजीरिया का पीटर जॉनसन सोमवार शाम एंबियंस मॉल में मोबाइल शोरूम सोनी सेंटर पर आईफोन खरीदने के लिए पहुंचा। 
विज्ञापन


यहां उसने तीन आईफोन मोबाइल पसंद करने के बाद उनका भुगतान क्रेडिट कार्ड से किया। पेमेंट होने के बाद मोबाइल शोरूम पर फोन आया कि जिस क्रेडिट कार्ड से मोबाइल खरीद का भुगतान किया गया है, वह क्रेडिट कार्ड का क्लोन है। शोरूम कर्मचारी ने पीटर को बहाने से बातों में उलझाकर शोरूम में ही बैठा लिया। मामले की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

बिजनेस वीजा पर 8 मार्च 2017 तक भारत में आया है

came to India on business visa, purchase iPhone 6 from clone card
साइबर क्राइम - फोटो : Demo
पुलिस ने शोरूम पर पहुंचकर आरोपी को अपने कब्जे में ले लिया और उसे थाना डीएलएफ फेज-2 ले आई। यहां पुलिस ने उसके खिलाफ केस दर्ज करते हुए उससे पूछताछ की। 

आरोपी ने बताया कि वह बिजनेस वीजा पर 8 मार्च 2017 तक भारत में आया है। पहली बार ही उसने इस क्लोन क्रेडिट कार्ड से खरीदारी की है। डीएलएफ फेज-2 थाना प्रभारी सुदीप कुमार ने बताया  कि पुलिस ने पूछताछ के लिए उसे अदालत से दो दिन के रिमांड पर लिया है।

ताकि अन्य वारदातों के बारे में भी आरोपी से पूछताछ की जा सके। अभी वह पूछताछ में सहयोग नहीं कर रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed