फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   cab driver kidnapped girl and raped in cab

दिल्ली : कैब चालक ने आईएसबीटी कश्मीरी गेट छोड़ने का झांसा देकर अगवा कर किया दुष्कर्म

Fri, 15 Sep 2017 09:58 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नर्ई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नर्ई दिल्ली Updated Fri, 15 Sep 2017 09:58 AM IST
विज्ञापन
cab driver kidnapped girl and raped in cab
demo pic

नोएडा से लुधियाना भाई के पास जाने के लिए निकली 23 वर्षीय युवती को काली-पीली टैक्सी (कैब) चालक ने धोखे से अगवा कर लिया। आरोपी युवती को कश्मीरी गेट बस अड्डे छोड़ने की बात कर लालकिला के पास गोल्डन जुबली पार्क ले आया।

विज्ञापन


यहां आरोपी ने जान से मारने की धमकी देकर युवती के साथ टैक्सी में ही दुष्कर्म किया। बाद में आरोपी पीड़िता को पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन छोड़कर फरार हो गया। कोतवाली थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी चुन्नू कुमार (30) को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल टैक्सी भी बरामद कर ली है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, मूलरूप से बिहार की रहने वाली सपना (23) (बदला हुआ नाम) अपने भाई के साथ नोएडा में रहती है। सपना का बड़ा भाई लुधियाना में रहता है। सोमवार रात को सपना लुधियाना जाने के लिए नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पहुंच गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

कैब चालक ने युवती से कहा कि ट्रेन कैंसिल हो गई है

cab driver kidnapped girl and raped in cab
TAXI

​टिकट लेने के बाद वह प्लेटफॉम नंबर-8 पर ट्रेन का इंतजार करने लगी। इस बीच देर रात करीब 2.00 बजे टैक्सी चालक चुन्नू कुमार वहां पहुंचा। उसने सपना से पूछताछ करने के बाद कहा कि ट्रेन कैंसिल हो गई है। अब वह बस से लुधियाना जा सकती है। वह मदद करने की बात कर उसे टैक्सी से कश्मीरी गेट आईएसबीटी छोड़ने की बात करने लगा।

पहले तो सपना ने इसके लिए मना दिया। लेकिन आरोपी ने अपना नंबर देकर उससे कहा कि यदि उसका दिल करे तो वह उसे बुला ले। रात अधिक होने के कारण सपना ने बस पकड़कर ही लुधियाना जाने का विचार किया। बस अड्डे जाने के लिए उसने चुन्नू को कॉल कर दिया।

लेकिन चुन्नू उसे लेकर लालकिला लोहे के पुल के पास जंगल में पहुंच गया और वारदात को अंजाम दिया। इसके बाद तड़के वह सपना को पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन छोड़कर फरार हो गया। मंगलवार दिन में पुलिस ने टेक्निकल सर्विलांस की मदद से चुन्नू को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed