फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   cab driver hit judje's car and gave death threat

कैब चालक ने जज की कार में मारी टक्कर, दी जान से मारने की धमकी 

Mon, 03 Oct 2016 10:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 03 Oct 2016 10:53 AM IST
विज्ञापन
cab driver hit judje's car and gave death threat

साकेत इलाके में जायलो कैब चालक ने बृहस्पतिवार शाम कोर्ट आवासीय परिसर से निकलते समय एक जज की कार में टक्कर मार दी। हादसे के समय जज अपने परिवार के साथ कार में सवार होकर कहीं जा रहे थे। 

विज्ञापन


विपरीत दिशा से आए कैब चालक ने हादसे के बाद जज को जान से मारने की धमकी भी दी। बाद में फरार हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन के बाद लापरवाही से वाहन चलाने और जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, गौरव राव साकेत कोर्ट में जज हैं। बृहस्पतिवार शाम करीब 7:15 बजे गौरव अपनी कार में सवार होकर परिवार के साथ घर से निकले थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

साकेत कोर्ट आवासीय परिसर के सामने दिया वारदात को अंजाम

cab driver hit judje's car and gave death threat
पु‌लिस - फोटो : file photo

जैसे ही वे आवासीय परिसर के गेट से निकलकर बाहर मेन रोड पर आए, तभी विपरीत दिशा से आ रही यूपी नंबर की कैब ने जज की कार को बायीं ओर से टक्कर मार दी। 

इसके बाद आरोपी ने दोबारा भी टक्कर मारी। विरोध करने पर कैब चालक अपनी गाड़ी से बाहर आया और गौरव राव को धमकाने लगा। आरोपी ने जज व उनके परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी। 

पीसीआर कॉल करने पर आरोपी अपनी कैब समेत फरार हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस को जज ने कैब का नंबर नोट कर दिया है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed