फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Buying bike from olx result in fraud.

OLX से कुछ खरीदना है तो पढ़ें ये खबर

Thu, 13 Nov 2014 08:58 AM IST
ब्यूरो/अमरउजला, गुड़गांव
ब्यूरो/अमरउजला, गुड़गांव Updated Thu, 13 Nov 2014 08:58 AM IST
विज्ञापन
Buying bike from olx result in fraud.

ओएलएक्स पर बेच दो। आजकल यह लाइन लोगों में बेहद लोकप्रिय है। ऑनलाइन शॉपिंग के जमाने में आपकी जरा सी लापरवाही महंगी भी पड़ सकती है।

विज्ञापन


साइबरसिटी में एक युवक के साथ कुछ ऐसा ही हुआ, जिसमें एक महिला से ओएलएक्स पर बाइक की डील करना महंगा पड़ गया। महिला ने युवक से दो लाख रुपये एडवांस लेकर बाइक नहीं दी। इस मामले में युवक की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

सेक्टर-47 यूनिवर्ल्ड गार्डन निवासी सुरेश जेठवानी निजी कंपनी में कार्यरत हैं। उन्होंने पुलिस को शिकायत में बताया कि उन्हें हार्ले डेविडसन बाइक चाहिए थी। ओएलएक्स पर सर्च करते वक्त उसने प्रिका मस्टर मन नामक किसी महिला से संपर्क हुआ।
विज्ञापन


दोनों के बीच तीन लाख रुपये में डील हो गई। युवक के मुताबिक पांच अप्रैल को उसने महिला के एक्सिस बैंक अकाउंट में दो लाख रुपये बतौर एडवांस जमा करा दिए। रुपये अकाउंट में पहुंचने की बात महिला ने कंफर्म कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


लेकिन वह बाइक के लिए टालमटोल करने लगी। युवक के मुताबिक कुछ महीनों तक ऐसा ही सिलसिला चलता रहा लेकिन बाद में महिला ने बाइक देने से मना कर दिया।

इस मामले में युवक ने सदर थाना पुलिस में शिकायत के बाद पुलिस ने महिला के खिलाफ धोखाधड़ी समेत आईटी एक्ट का मामला दर्ज किया है। मामले की जांच कर रहे इंस्पेक्टर विजय कुमार के अनुसार ओएलएक्स पर बने महिला के अकाउंट की डिटेल के लिए साइबरसेल से मदद ली जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed