{"_id":"57cc43e44f1c1bb0303173f1","slug":"businessmen-threaten-on-mobile-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"कारोबारी को फोन व मैसेज कर दी धमकी, जांच शुरू","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कारोबारी को फोन व मैसेज कर दी धमकी, जांच शुरू
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Mon, 05 Sep 2016 10:32 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : getty
पश्चिम विहार इलाके में एक कारोबारी को जान से मारने की धमकी देकर उससे पांच करोड़ रुपये की मांग की गई है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार पीड़ित कारोबारी सपरिवार पश्चिम विहार इलाके में रहता है। उसने थाने में शिकायत की है कि अज्ञात शख्स ने उसे जान से मारने की धमकी देकर उससे पांच करोड़ रुपये की मांग कर रहा है। शिकायत में उसने बताया कि कुछ दिन पहले उसके फोन पर अज्ञात व्यक्ति का फोन आया। फोन करने वाले ने उससे पांच करोड़ रुपये का इंतजाम करने के लिए कहा।
पीड़ित ने उसकी बात सुनकर फोन काट दिया। कुछ दिन बाद फिर उस नंबर से फोन आया। फोन करने वाले ने उसे धमकी दी कि उसकी मां और भतीजे अकसर पार्क में घूमने जाते हैं। उसे जिंदा देखना चाहते हो तो रुपये का इंतजाम करके रखो। पीड़ित ने दुबारा फोन काट दिया। उसके बाद फोन करने वाले ने कारोबारी के मोबाइल पर धमकी भरे मैसेज भेजे। कारोबारी ने तुरंत इसकी शिकायत पुलिस को कर दी।
विज्ञापन
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि तकनीकी आधार पर मामले की जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।