{"_id":"5a2d534f4f1c1b8b688b7acd","slug":"businessman-was-looted-by-spreading-chili-powder-in-eyes","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंख में मिर्च का पाउडर डालकर यूं की कारोबारी से लाखों की लूट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आंख में मिर्च का पाउडर डालकर यूं की कारोबारी से लाखों की लूट
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Mon, 11 Dec 2017 09:50 AM IST
विज्ञापन
chili spray
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कापसहेड़ा इलाके में बाइक सवार बदमाशों ने एक कारोबारी की आंख में मिर्च का पाउडर डालकर लाखों रुपये लूटकर फरार हो गए। घटना के समय कारोबारी गुरुग्राम से पालम स्थित अपने घर आ रहा था।
विज्ञापन
पुलिस ने लूटपाट का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, मुकेश अग्रवाल (38) सपरिवार राजनगर, पालम इलाके में रहते हैं। मुकेश का गुरुग्राम में सिगरेट का थोक कारोबार है। शनिवार रात वह दुकान बंद कर बाइक से घर आ रहे थे।
विज्ञापन
द्वारका लिंक रोड के पास पीछे से आए बाइक सवार तीन बदमाशों ने उन्हें रुकने के लिए कहा। मना करने पर बदमाशों ने उनकी आंख में मिर्च का पाउडर डाल दिया। आंख में जलन होने की वजह से मुकेश नीचे गिर गए। इस दौरान एक बदमाश उनके कंधे पर टंगा बैग छीन लिया और अपने सहयोगी की बाइक पर सवार होकर फरार हो गया।
विज्ञापन
कारोबारी ने पुलिस को मामले की जानकारी दी। पुलिस ने आरोपी का मेडिकल करवाया। पीड़ित ने बताया कि बैग में पांच लाख रुपये थे। आंख में मिर्च डल जाने की वजह से वह बाइक का नंबर नोट नहीं कर पाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।