{"_id":"57828a2a4f1c1b4b507fa82b","slug":"businessman-shot-on-opposing-looting-people-rushed-to-hear-the-voice","type":"story","status":"publish","title_hn":"लूटपाट का विरोध करने पर कारोबारी को मारी गोली, आवाज सुनकर दौड़े लोग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लूटपाट का विरोध करने पर कारोबारी को मारी गोली, आवाज सुनकर दौड़े लोग
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Mon, 11 Jul 2016 05:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मॉडल टाउन इलाके में लूटपाट का विरोध करने पर बदमाशों ने एक कारोबारी को गोली मार दी और उसका बैग छीनकर फरार हो गए। गोली कारोबारी के हाथ में लगी। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत में सुधार है। मॉडल टाउन थाना पुलिस लूटपाट का मामला दर्ज कर जांच कर रही है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार यशपाल चोपड़ा (55) एफ ब्लॉक मॉडल टाउन में रहता है। उसका सदर बाजार में प्लास्टिक के दाने का कारोबार है। शनिवार रात करीब 9:15 बजे दुकान बंद करने के बाद यशपाल अपनी कार से घर के लिए रवाना हुआ।
विज्ञापन
घर पहुंचने के बाद वह सड़क पर कार पार्क कर रहा था। इसी दौरान एक बाइक व स्कूटी पर सवार चार बदमाश उसके पास आ गए। एक बदमाश उससे बैग छीनने लगा। यशपाल ने लूटपाट का विरोध किया।
विज्ञापन
इसी दौरान एक बदमाश ने उस पर गोली चला दी। गोली उसके हाथ पर लगते हुए कार के शीशे पर जा लगी। आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके की ओर दौड़े। तभी बदमाश यशपाल के हाथ से बैग छीनकर फरार हो गए। यशपाल के परिवार वाले व पड़ोसियों ने उसे जख्मी हालत में पास के अस्पताल में भर्ती कराया।
घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने मौका मुआयना कर लूटपाट का मामला दर्ज कर लिया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अभी यशपाल बयान देने की स्थिति में नहीं है। जांच में पता चला है कि बैग में कागजात, दुकान की चाबी और कुछ रुपये थे। पुलिस उस इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को कब्जे में लेकर छानबीन कर रही है।