फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Businessman shot for 3 crore ransom in delhi

फिरौती न मिलने पर बिजनेसमैन की हत्या

Sun, 24 Aug 2014 02:20 PM IST
Updated Sun, 24 Aug 2014 02:20 PM IST
विज्ञापन
Businessman shot for 3 crore ransom in delhi

दिल्ली के उत्तर-पूर्वी जिले के ज्योति नगर से तीन करोड़ रुपये की फिरौती के लिए अगवा व्यवसायी की कनपटी पर गोली मारकर हत्या कर दी गई। बृहस्पतिवार को रोहतक के पास नहर से हरियाणा पुलिस को दिनेश अग्रवाल (60) का शव बरामद हुआ, लेकिन रोहतक पुलिस शिनाख्त नहीं कर पाई।

विज्ञापन


दिल्ली पुलिस ने शुक्रवार शाम जब तीन आरोपियों को हिरासत में लिया तो हत्याकांड का पता चला। शनिवार सुबह शिनाख्त हो सकी। पुलिस ने रोहतक पीजीआई में पोस्टमार्टम करवाया। इसके बाद परिजनों ने गढ़ गंगा ले जाकर अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, ए-3, वेस्ट ज्योति नगर निवासी दिनेश का ज्वेलरी, प्रापर्टी, शेयर व बैटरी बनाने का काम था। 20 अगस्त की सुबह मंदिर जाते समय कार सवार बदमाशों ने उन्हें अगवा कर लिया। चंद घंटों बाद दिनेश के घर फिरौती के लिए फोन भी आ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बदमाशों ने रिहाई के लिए तीन करोड़ रुपये की फिरौती मांगी। परिवार ने डेढ़ करोड़ रुपये ही होने की बात कही, लेकिन बदमाश इतनी रकम लेकर दिनेश को छोड़ने को तैयार नहीं हुए। मामले की खबर पुलिस को दी गई। पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी। 21 अगस्त को फिर बदमाशों का फोन आया। रकम का इंतजाम हुआ या नहीं पूछकर उन्होंने फोन काट दिया।

इस बीच 21 अगस्त को ही रोहतक के कटवाड़ा गांव की छोटी नहर में हरियाणा पुलिस को बुजुर्ग का शव मिला। इधर, टेक्निकल सर्विलांस की मदद से दिल्ली पुलिस भी हरियाणा पहुंच गई। पुलिस ने तीन आरोपियों को हिरासत में लिया तो हत्या का खुलासा हो गया। आरोपियों और हरियाणा पुलिस की निशानदेही पर शनिवार सुबह दिनेश की पहचान हो गई।

परिवार को जानकारों पर शक
परिवार का कहना है कि कुछ जानकार लोगों से दिनेश को डेढ़ करोड़ रुपये लेने थे। इन्हीं लोगों ने पहले अपहरण करवाया फिर बदमाशों से हत्या करवा दी।

युवक की गला रेतकर हत्या, रूम मेट पर आरोप

Businessman shot for 3 crore ransom in delhi

दिल्ली के रणहौला में शनिवार सुबह राजू (25) की गला रेतकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद से फरार रूम मेट पर पुलिस ने हत्या का शक जताया है। रणहौला थाना पुलिस हत्या का मामला दर्ज करके जांच कर रही है।

पुलिस के अनुसार, शनिवार सुबह पुलिस को सूचना मिली कि विकास नगर स्थित एक कमरे से बदबू आ रही है। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया तो कमरे में राजू का शव पड़ा था। गले में चादर लिपटी थी और रस्सी से पैर बंधे थे। गर्दन किसी धारदार हथियार से काटी गई थी।

पोस्टमार्टम रोकने के लिए परिजनों का हंगामा
दिल्ली के सांप के काटने से मौत के बाद 13 वर्षीय बच्चे का पोस्टमार्टम रुकवाने के लिए शनिवार को परिजनों ने अंबेडकर अस्पताल में जमकर हंगामा किया। पुलिस के मुताबिक, जेजे कॉलोनी, समयपुर बादली निवासी विक्की (13) को शुक्रवार को सांप ने काट लिया था। परिजनों ने उसे अंबेडकर अस्पताल में भर्ती कराया जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

अस्पताल कर्मी शव पोस्टमार्टम के लिए भेजने लगे, लेकिन पिता विजय कुमार उन्हें रोकने लगा। विजय का कहना था कि किसी बाबा ने उसे सांप काटने के दो दिन बाद बच्चे के जीवित होने की बात कही है। हंगामे के बाद पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर पोस्टमार्टम करवाया।

ब्लैंक पिस्टल मामले में बिल्डर गिरफ्तार

Businessman shot for 3 crore ransom in delhi

दिल्ली के द्वारका इलाके में 12 अगस्त को भारी मात्रा में मिली ब्लैंक फायरिंग पिस्टल (एयर गन जैसे हथियार) मामले में एक बिल्डर को गिरफ्तार किया गया है। वह अवैध रूप से इसे विदेशों से मंगाता था। विदेशों में इस तरह की पिस्टल का इस्तेमाल खेलों में होता है।

स्पेशल सेल उपायुक्त संजीव कुमार यादव के अनुसार 12 अगस्त को विजय कुमार और रंजन पासवान को गिरफ्तार कर उनकी नैनो कार से 146 ब्लैंक पिस्टल, 40 रिवाल्वर, 8700 कारतूस, एक 12 बोर की गन और 9 ड्रेगर बरामद किए गए थे।

15 अगस्त से पहले भारी मात्रा में एयरगन मिलने से दिल्ली पुलिस अधिकारियों में हड़कंप मच गया था। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि ये हथियार मंजीत सिंह नामक बिल्डर के हैं। स्पेशल सेल की टीम ने शुक्रवार को मंजीत सिंह को पश्चिमी विहार स्थित एक होटल से पकड़ लिया।

मंजीत ने पूछताछ में बताया कि वह पिछले पांच-छह वर्ष से जर्मनी, फ्रांस, आस्ट्रिया व यूरोपीय देशों से मंगाता है। इस तरह के हथियारों की मांग खेलों में होती है। इसके अलावा बदमाश भी इन हथियारों का भी प्रयोग लोगों को डराने में करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed