{"_id":"548115b6dc085c7d7de9dd12234a9a80","slug":"businessman-shot-bag-full-of-money-looted-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यापारी को गोली मारी रुपयों से भरा बैग लूटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
व्यापारी को गोली मारी रुपयों से भरा बैग लूटा
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Thu, 14 Jan 2016 01:20 AM IST
विज्ञापन
रमते राम रोड पर बुधवार रात करीब साढ़े नौ बजे बाइक सवार तीन बदमाशों ने व्यापारी जितेंद्र गुप्ता उर्फ सोनू को गोली मारकर लूट की। गोली उनकी पीठ में लगी है। उन्हें यशोदा अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
लूटी गई रकम उनका नौकर डेढ़ लाख रुपये और पुलिस 25 हजार रुपये बता रही है। व्यापारी और नौकर बदमाशों से जूझे, जिस कारण लुटेरे बाइक नहीं लूट सके।
जीटी रोड पर कृष्णा एंकलेव में रहने वाले सोनू बीड़ी-सिगरेट के थोक विक्रेता हैं। रमते राम पर उनकी शॉप है। उनके नौकर मोनू निवासी जस्सीपुरा ने बताया कि वह शॉप बंद कर जा रहे थे। दोनों बाइक पर बैठे थे।
बाइक के हेंडल पर थैला लटका था, तभी बाइक सवार बदमाश आए और बाइक लूटने की कोशिश करने लगे। वे दोनों उनसे भिड़ गए तो एक बदमाश ने सोनू को गोली मार दी। इसके बाद बदमाश थैला लेकर भाग गए। बकौल मोनू, थैले में करीब डेढ़ लाख रुपये थे।
विज्ञापन
दूसरी तरफ, एसपी सिटी अजयपाल शर्मा का कहना है कि आईसीयू में भर्ती सोनू ने उन्हें बताया कि वह दुकान बंद कर ही रहे थे, तभी बदमाश आए। एक बदमाश बाइक स्टार्ट कर खड़ा था, जबकि दो उनके पास आए।
उनकी पीठ में गोली मारी और थैला ले गए, जिसमें करीब 25 हजार रुपये थे। प्रत्यक्षदर्शी सचिन ने बताया कि भाग रहे बदमाशों पर उसने कुर्सी फेंककर मारी, लेकिन कुर्सी उन्हें नहीं लगी।