फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   businessman killed in delhi

कारोबारी की गोलियां बरसाकर हत्या

Sun, 01 Jan 2017 09:51 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 01 Jan 2017 09:51 AM IST
विज्ञापन
businessman killed in delhi
murder

कृष्णा नगर थाना इलाके में शुक्रवार रात बाइक सवार बदमाशों ने एक कारोबारी पर गोलियां बरसाकर उसकी हत्या कर दी। कारोबारी की शिनाख्त अभय कुमार (30) के रूप में हुई है। शुरुआती जांच के बाद पुलिस आशंका जता रही है कि आपसी रंजिश या रुपयों के लेन-देन में अभय की हत्या की गई है। हत्या का मामला दर्ज कर पुलिस घटना स्थल के पास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपियों की पहचान करने का प्रयास कर रही है।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक मूलरूप से बिहार का रहने वाला अभय परिवार के साथ डी-41, कांति नगर में रहता था। अभय की फर्श बाजार इलाके में टीवी बनाने की फैक्टरी है। शुक्रवार रात को करीब 9:00 बजे वह फैक्ट्री से घर आने के लिए अपनी बाइक पर निकला था।
विज्ञापन


इस बीच कांति नगर स्थित उसके घर से पचास कदम की दूरी पर किसी का फोन आने के बाद वह वहां खड़ा होकर किसी का इंतजार करने लगा। इसी बीच 9:25 बजे आए दो अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने अभय पर गोलियां बरसा दीं और मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इधर, दो गोली अभय के सीने में लगी, जिसमें से एक गोली उसकी जेब में रखे फोन को चीरती हुई, उसके सीने में घुस गई। पड़ोसी युवक सन्नी अभय को नजदीकी सूर्या नर्सिंग होम ले गया, जहां से उसे डॉ. हेडगेवार अस्पताल ले जाया गया।

इधर, गंभीर होने पर परिजन उसे मैक्स अस्पताल ले गए लेकिन उसकी जान नहीं बचाई जा सकी। रात 1:30 बजे इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने अभय का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

पुलिस घटना स्थल के पास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से आरोपियों की पहचान करने का प्रयास कर रही है। पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त ओमवीर सिंह ने बताया कि बदमाशों ने चार गोलियां चलाई है। हत्या का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई है, आपसी रंजिश, रुपयों की लेन-देन सहित अन्य पहलुओं से मामले की छानबीन की जा रही है।

एक कारोबारी ने दो दिन पूर्व दी थी धमकी
अभय की गोली मारकर हत्या किसने की अभी पुलिस के लिए यह पहेली बना हुआ है। अभय की फैक्टरी में सुपरवाइजर की नौकरी करने वाले सतीश ने बताया कि रुपयों की लेन-देन में दो दिन पूर्व जावेद नामक एक अन्य कारोबारी से अभय की तू-तू-मैं-मैं हुई थी।

कहासुनी के बाद जावेद उसे देख लेन की धमकी देकर गया था। परिजनों ने उस पर भी हत्या करने का शक जताया है। सूत्रों की मानें तो पुलिस जावेद की तलाश कर उससे पूछताछ करने की तैयारी कर रही है।

हत्या से चंद मिनट पहले आया था किसी का कॉल
पुलिस सूत्रों की मानें तो हत्या से चंद मिनटों पहले अभय के मोबाइल पर किसी की कॉल आई थी। पुलिस आशंका जता रही है कि कॉलर ने उसे वहां रुकने के लिए कहा था। इसके थोड़ी देर बाद ही अभय की हत्या हो गई। पुलिस कॉल को अभय की हत्या से जोड़कर भी देख रही है। पुलिस ने उसकी मोबाइल कॉल डिटेल निकलवाई है। उसके आधार पर भी छानबीन की जा रही है।


घटना स्थल के पास लगे थे चार सीसीटीवी कैमरे
छानबीन के दौरान पुलिस को पता चला है कि घटना स्थल के पास चार सीसीटीवी कैमरे लगे हुए थे। लेकिन इसमें दो कैमरे खराब थे, बाकी एक कैमरे की दिशा दूसरी ओर थी। वहीं एक  कैमरे में 9.24 पर घटना धुंधली कैद हुई है। पुलिस इसी फुटेज के आधार पर बदमाशों की शिनाख्त करने का प्रयास कर रही है। जिस दिशा में बदमाश फरार हुए थे, पुलिस उस रास्ते में पड़ने वाले बाकी सीसीटीवी कैमरे को भी पड़ताल कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed