फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Bunldshr rape: 'If in three months will Hawanon plated hanged Suicide'

बुंलदशहर गैंगरेप : 'तीन माह में हैवानों को फांसी पर नहीं चढ़ाया तो कर लेंगे सुसाइड'

Tue, 02 Aug 2016 08:53 AM IST
सौरभ पांडेय/अमर उजाला, गाजियाबाद
सौरभ पांडेय/अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Tue, 02 Aug 2016 08:53 AM IST
विज्ञापन
Bunldshr rape: 'If in three months will Hawanon plated hanged Suicide'
बुलंदशहर गैंगरेप - फोटो : अमर उजाला
‘बदमाशों ने जो कुछ किया, उससे ज्यादा खौफनाक कुछ हो ही नहीं सकता। अब दिल करता है कि पूरे परिवार के साथ जहर खा लूं।’ 
विज्ञापन


बुलंदशहर में एनएच-91 पर बदमाशों की दरिंदगी की शिकार हुईं बेटी और पत्नी का दर्द बताते हुए पीड़ित की आंखों से आंसू छलक आए। उन्होंने कहा कि अगर तीन माह में हैवानों को फांसी पर नहीं चढ़ाया गया तो उनके पास सुसाइड करने के अलावा कोई चारा नहीं बचेगा। 

अपनी आंखों के सामने परिवार के साथ दरिंदगी होती देख पिता के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे थे।

'जो बेटी दिनभर हंसाती थी..वो गहरे सदमे में है'

Bunldshr rape: 'If in three months will Hawanon plated hanged Suicide'
बुलंदशहर गैंगरेप - फोटो : अमर उजाला

उन्होंने बताया कि बेटी स्कूल में मार्शल आर्ट सीखती है। बदमाश ने जब उसे पकड़ा तो उसने पूरा विरोध किया लेकिन उसके साथियों ने उनके और पत्नी की कनपटी पर तमंचा रख दिया। 

बेटी को धमकाया, अगर विरोध किया तो मां-बाप जान से जाएंगे। पिता ने बताया कि बेटी ने उनकी जान के लिए अपना सब कुछ कुर्बान कर दिया। 

जो बेटी दिनभर हंसाती थी, वह गहरे सदमे में हैं और कुछ बोल तक नहीं रही। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed