{"_id":"57ab57044f1c1bf05dee5026","slug":"btech-student-sexual-abuse-by-teachers-was-called-home-to-the-extra-class","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षक ने किया बीटेक की छात्रा का यौन शोषण, एक्स्ट्रा क्लास के लिए बुलाता था घर ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शिक्षक ने किया बीटेक की छात्रा का यौन शोषण, एक्स्ट्रा क्लास के लिए बुलाता था घर
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Thu, 11 Aug 2016 12:01 AM IST
विज्ञापन
यौन उत्पीड़न
- फोटो : Demo Pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुरु-शिष्या के रिश्ते को शर्मसार करते हुए एक कॉलेज का शिक्षक बीटेक की छात्रा का यौन शोषण करता रहा। इलेक्ट्रॉनिक कम्युनिकेशन की छात्रा को कंप्यूटर साइंस विषय दिलाने के नाम पर एक्स्ट्रा क्लास के लिए घर बुलाता था और यौन उत्पीड़न करता था।
विज्ञापन
सेमेस्टर खराब होने और शिक्षक के मकान खाली करने पर पीड़ित छात्रा ने कासना थाने पहुंचकर आपबीती सुनाई। हालांकि पुलिस नेे छात्रा की लिखित शिकायत नहीं देने का दावा किया है।
विज्ञापन
मूलरूप से बिहार निवासी छात्रा ग्रेटर नोएडा के एक कॉलेज में बीटेक (ईसी) कर रही है। पुलिस का कहना है कि छात्रा सीएस (कंप्यूटर साइंस) से बीटेक करना चाहती थी।
विज्ञापन
इसके चलते वह गत वर्ष कॉलेज के ही एक शिक्षक के संपर्क में आई। आरोप है कि शिक्षक ने छात्रा को एक्स्ट्रा क्लास देने व सीएस से पढ़ाई कराने का झांसा दिया। शिक्षक ने छात्रा को पहले कॉलेज में एक्स्ट्रा क्लास दी, फिर वह उसे बीटा-1 स्थित अपने घर बुलाने लगा।
शिक्षक द्वारा झांसा देकर किए गए शोषण की जानकारी छात्रा ने थाने आकर दी है, लेकिन उसने लिखित शिकायत नहीं दी है। छात्रा ने इस मामले में अभी अपने परिजनों को भी जानकारी नहीं दी है। लिखित शिकायत मिलते ही रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
-सुधीर कुमार त्यागी, कासना थाना प्रभारी