फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   BSP leader gang-rape a girl with his friends

दोस्तों संग युवती से गैंगरेप करने वाला बसपा नेता अरेस्ट

Tue, 01 Apr 2014 11:35 AM IST
Updated Tue, 01 Apr 2014 11:35 AM IST
विज्ञापन
BSP leader gang-rape a girl with his friends

एक लड़की के साथ सामुहिक दुष्कर्म में शामिल रहने वाले इस बसपा नेता की गिरफ्तारी रविवार को अस्पताल में हुई थी। अस्पताल में ऑपरेशन के बाद भर्ती पूर्व विधायक के स्वास्थ्य के लिए सीएमओ को बोर्ड गठित कर रिपोर्ट देने के लिए कहा है।

विज्ञापन


अदालत के आदेश की कॉपी लेकर बदायूं से आई पुलिस टीम देर रात वापस लौट गई। मंगलवार को बदायूं की अदालत में उस आदेश को पुलिस जमा करेगी।

इसके बाद अदालत क्या आदेश देती है उसके मुताबिक बदायूं पुलिस अगला कदम उठाएगी। वहीं, दूसरी ओर गिरफ्तारी के बाद सोमवार सुबह जब पुलिस योगेंद्र सागर को अपने साथ ले जाने का प्रयास करने लगी तो आईसीयू में भर्ती पूर्व विधायक के चलने-फिरने की स्थिति न होने का हवाला देते हुए डॉक्टरों ने उन्हें डिस्चार्ज करने से साफ इंकार कर दिया।
विज्ञापन

मिली ट्रांजिट रिमांड

BSP leader gang-rape a girl with his friends

नोएड से ट्रांजिट रिमांड मिलने के बाद भी एक युवती से गैंगरेप मामले में गिरफ्तार बिल्सी के पूर्व विधायक योगेंद्र सागर को बदायूं पुलिस उन्हें अपने साथ नहीं ले जा सकी।

थाना सेक्टर-39 प्रभारी धर्मेंद्र चौहान ने बताया कि सोमवार को बदायूं पुलिस ने जिला अदालत में पूर्व विधायक की गिरफ्तारी संबंधी दस्तावेज पेश कर ट्रांजिट रिमांड मांगी थी।

अदालत ने बिल्सी पुलिस को गिरफ्तार किए गए पूर्व विधायक की 24 घंटे की ट्रांजिट रिमांड के आदेश दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed