फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Brutal murder in delhi.

छात्र को अगवा कर गोली मारकर हत्या, हड़कंप

Tue, 14 Oct 2014 11:03 PM IST
Updated Tue, 14 Oct 2014 11:03 PM IST
विज्ञापन
Brutal murder in delhi.

दिल्ली के रोहिणी नार्थ इलाके से एक 12वीं के छात्र को अगवा कर उसकी गोली मारकर हत्या करने का मामला सामने आया है। आरोपियों ने पहचान छिपाने के लिए युवक के चेहरे को पेट्रोल डालकर आग लगा दी थी। उसका शव हरियाणा के मुरथल से मिला है।

विज्ञापन


पुलिस ने हत्या के मामले में पीड़ित छात्र के तीन दोस्तों को पकड़ा है। जिसमें से एक नाबालिग है। पुलिस के अनुसार 18 वर्षीय शिवा कालरा सपरिवार रोहिणी सेक्टर तीन में रहता था। परिवार में उसकी मां श्यामा कालरा और एक छोटी बहन है। उसके पिता सुरज प्रकाश का छह साल पहले देहांत हो चुका है। शिवा रोहिणी के एक निजी स्कूल की 12वीं कक्षा में पढ़ता था।
विज्ञापन


गत 11 अक्तूबर को वह देर रात एमटूके स्थित एक पिज्जा दुकान पर गया था। करीब सवा बारह बजे उसकी मां ने उसे फोन किया। शिवा ने 15 मिनट में वापस आने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन


लेकिन जब वह वापस नहीं आया तो उसकी मां ने फिर से उसके मोबाइल पर फोन किया। लेकिन उसका फोन स्वीच ऑफ था। उसकी मां ने शिवा के साथ गए दोस्त को फोन किया। जिसमें बताया कि तीन दोस्तों के साथ वह स्कूटी से गया है।

दोस्तों के साथ ही निकला था पिज्जा खाने के लिए

Brutal murder in delhi.

12 अक्तूबर को शिवा की मां ने नार्थ रोहिणी थाने में उसकी गुमशुदगी का मामला दर्ज करवाया। सोमवार रात पुलिस को सूचना मिली कि मुरथल में एक युवक का शव मिला है। श्यामा कालरा ने उसकी पहचान अपने बेटे शिवा के रूप में की।

शिवा की मां के बयान के बाद पुलिस ने उसके तीन दोस्तों को मंगलवार को दबोच लिया। जिसमें से एक नाबालिग है। पुलिस तीनों से पूछताछ कर रही है।


दोस्तों को गलत राह से निकालने की मिली सजा
शिवा की मां ने बताया कि मुख्य आरोपी शिवा का दोस्त था। शिवा को उसके बारे में पता चला कि वह चोरी करता है। पहले तो उसने आरोपी का साथ छोड़ दिया लेकिन उसे गलत रास्ते पर जाने से रोकने के लिए इसकी शिकायत पुलिस से कर दी।

इस बात को लेकर मुख्य आरोपी ने उसे प्रशांत विहार थाने में जान से मारने की धमकी दी थी और एक बार उसकी पिटाई भी कर दी थी। वहीं आरोपियों ने पुलिस को बताया है कि स्कूटी से शिवा को मुरथल ले गए। जहां उनलोगों ने सिर, छाती और पेट में गोली मार दी। उसके बाद पहचान छिपाने के लिए उसके चेहरे पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी।

युवक की ‌सिर कुचल कर हत्या

Brutal murder in delhi.

दिल्ली के मंदिर मार्ग इलाके के रिज रोड के जंगल में मंगलवार सुबह को पुलिस को एक युवक का शव मिला। उसका सिर पत्थर से कुचला गया था।

देर शाम तक युवक की पहचान नहीं हो पाई थी। पुलिस ने बताया कि शव के पास खून से सने पत्थर पड़े हुए थे। युवक ने काली टी-शर्ट और नीले रंग की पैंट पहनी हुई है।

उसकी उम्र 28 से 30 साल के बीच बताई जा रही है। हत्या का मामला दर्ज कर पुलिस जांच कर रही है। पहचान के लिए पड़ोसी थाना पुलिस को सूचना दे दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed