{"_id":"5a4e4aec4f1c1b37198b4dd7","slug":"brothers-business-partner-raped-sister-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाई के बिजनेस पार्टनर ने किया बहन का रेप, मेडिकल जांच में हुई पुष्टि","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भाई के बिजनेस पार्टनर ने किया बहन का रेप, मेडिकल जांच में हुई पुष्टि
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 05 Jan 2018 09:53 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक चित्र
- फोटो : सांकेतिक चित्र
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुखर्जी नगर में एक महिला ने अपने भाई के बिजनेस पार्टनर पर रेप का आरोप लगाया है। पीड़िता के मुताबिक, किसी बात पर कहासुनी होने पर आरोपी ने मारपीट की और जान से मारने की धमकी देकर दुष्कर्म किया। पुलिस ने मारपीट, जान से मारने की धमकी और रेप का मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, महिला (30) सपरिवार मुखर्जी नगर में रहती है। महिला के भाई का निजी कारोबार है, जिसे वह छह माह से हरियाणा निवासी सागर स्ूरी के साथ पार्टनरशिप में करता है।
विज्ञापन
पीड़िता का आरोप है कि मंगलवार दोपहर वह घर में अकेली थी। इस दौरान सागर आया और झगड़ा कर जबरदस्ती करने लगा। विरोध करने पर आरोपी ने पिटाई की और जान से मारने की धमकी देकर रेप किया।
विज्ञापन
पीड़िता ने शाम को परिवारवालों को इसकी जानकारी दी। परिवार ने घटना की शिकायत पुलिस से की। पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल करवाया, जिसमें दुष्कर्म की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।