फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Brother-of-law rapes woman on husband's support.

पति ने बहनोई से कराया पत्नी का रेप

Fri, 29 Aug 2014 12:53 PM IST
Updated Fri, 29 Aug 2014 12:53 PM IST
विज्ञापन
Brother-of-law rapes woman on husband's support.

गाजियाबाद के साहिबाबाद इलाके में स्थित शहीदनगर में एक बार फिर पति-पत्नी के बीच विश्वास का रिश्ता शर्मसार हो गया। पत्नी का आरोप है कि पति की शह पर उसके बहनोई ने रेप किया।

विज्ञापन


महिला ने अपनी आपबीती परिजनों को बताई और शिकायत लेकर थाना साहिबाबाद पहुंची। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर पति और बहनोई को गिरफ्तार लिया है। महिला को मेडिकल के लिए भेजकर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन


मूलरूप से बुलंदशहर के रहने वाली महिला अपने पति सान मोहम्मद के साथ बुधवार को शहीदनगर निवासी पति के बहनोई शमशाद के घर आई थी। महिला के मुताबिक बुधवार रात वह पति के साथ नीचे के कमरे में सो रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

पति ने अपने बहनोई को कमरे में भेजा!

Brother-of-law rapes woman on husband's support.

देर रात करीब दो बजे उसका पति उठकर ऊपर चला गया और कुछ देर बाद बहनोई शमशाद नीचे आकर उसके बगल में लेट गया। बहनोई उसके साथ रेप करने लगा और शोर मचाने पर नंद कमरे में दौड़कर आई और उसे बुरी तरह पीटा।

इसके बाद बहनोई ने उसका रेप किया। महिला का आरोप है कि पति ने अपने बहनोई को कमरे में भेजा और रेप करवाया। बृहस्पतिवार सुबह महिला ने अपने परिजनों को अपने साथ हुई वारदात की जानकारी दी, जिसके बाद उसने अपने पति और बहनोई के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

एसएचओ साहिबाबाद उपेंद्र यादव ने बताया कि महिला की शिकायत पर केस दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। महिला को मेडिकल के लिए भेजा गया है। मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद ही रेप की पुष्टि हो सकेगी।

5वीं की बच्ची से कैब चालक ने की अश्लील हरकत

Brother-of-law rapes woman on husband's support.

दिल्ली के शकरपुर इलाके में पांचवीं कक्षा की छात्रा से कैब चालक द्वारा छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। पिछले आठ दिन से आरोपी मासूम के साथ छेड़छाड़ कर रहा था। किसी को कुछ बताने पर वह माता-पिता को जान से मारने की धमकी दे रहा था। शकरपुर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को कल्याणपुरी निवासी धर्मेंद्र (29) को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के मुताबिक, 10 साल की बच्ची पूर्वी दिल्ली के एक नामी पब्लिक स्कूल में पढ़ती है। उसके पिता प्राइवेट नौकरी करते हैं। स्कूल आने-जाने के लिए परिजनों ने मारुति वैन लगाई हुई है। धर्मेंद्र नाम का कैब चालक बच्ची को स्कूल ले जाता है और घर छोड़ता है।

बच्ची ने बुधवार को दोपहर मां से बताया कि कैब वाला उसके साथ गंदी हरकत करता है। किसी को कुछ बताने पर वह मम्मी-पापा को मारने की धमकी भी देता है। बच्ची की मां ने फौरन पति को सूचना दी। छेड़छाड़ की शिकायत शकरपुर थाने में की गई।

पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए फौरन एफआईआर दर्ज की और आरोपी को उसके कल्याणपुरी स्थित घर से दबोच लिया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed