फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Brother kills his sister and niece for money in delhi

बहन और उसकी बेटी को हथौड़े से कूच डाला

Fri, 30 May 2014 09:29 AM IST
Updated Fri, 30 May 2014 09:29 AM IST
विज्ञापन
Brother kills his sister and niece for money in delhi

एक ममेरे भाई ने महज कुछ रुपयों के लिए अपनी बहन और उसकी बेटी की हत्या कर दी थी। आरोपी ने बताया कि उसकी पत्नी और बेटी को टीबी की बीमारी के इलाज में उसने काफी रुपये खर्च हो गए।

विज्ञापन


इसके लिए उसने एक शख्स से डेढ़ लाख रुपये उधार लिए, बावजूद इसके गत वर्ष नवंबर में उसकी बेटी की मौत हो गई।

इसी दौरान उसे पता चला कि उसकी ममेरी बहन के पास काफी रुपये हैं। इसलिए उसने लूटपाट की साजिश रची और इसी दौरान उसने सोती हुई बहन उसकी बेटी और उसके बेटे पर हथौड़ा से हमला कर जेवरात लेकर फरार हो गया।

विज्ञापन

पुलिस को ममेरे भाई पर क्यों शक हुआ?

Brother kills his sister and niece for money in delhi

जब पुलिस ने हत्या और हत्या का प्रयास का मामला दर्ज कर जांच शुरू की, तो पाया कि महिला का ममेरा भाई न तो उनके अंतिम संस्कार में आया और न ही शोक सभा में ही शामिल हुआ।

शक होने पर पुलिस ने ममेरे के बारे में जानकारी हासिल की, तो पता चला कि वारदात से दो तीन दिन पहले महिला के घर आया था।

महिला का ममेरा भाई कारपेंटर का काम करता है और आर्थिक तंगी से गुजर रहा है। पुलिस ने भाई को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में उसने अपराध स्वीकार कर लिया।

दिल्ली के तिलक नगर का है मामला

Brother kills his sister and niece for money in delhi

लूटपाट के लिए बहन और उसकी बेटी की हत्या का ये मामला दिल्ली के तिलक नगर इलाके का है। महिला के ममेरे भाई ने  इस दिल दहला देने वाली वारादात को अंजाम दिया था। पुलिस ने महिला के ममेरे भाई को गिरफ्तार कर मामले को सुलझाने का दावा किया है।

आरोपी ने कर्ज को उतारने के लिए बहन के घर लूटपाट करने की साजिश रची। इस दौरान उसने बहन और उसकी बेटी की हत्या कर दी और भांजे के सिर पर हथौड़ी से वार कर उसे गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। उसका अस्पताल में उपचार चल रहा है।

जिला के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त रणवीर सिंह ने बताया कि गत 21 मई को तिलक नगर के सी ब्लॉक में एक महिला जसवीर कौर (36) और उसकी बेटी प्रभजोत (14) और बेटे जसपाल सिंह (17) के जख्मी होने की जानकारी मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच में पाया कि मां बेटी की मौत हो चुकी है।

विज्ञापन

बुआ से मिली थी रुपयों की जानकारी

Brother kills his sister and niece for money in delhi

बलविंदर सिंह ने पुलिस पूछताछ में बताया कि जसवीर कौर की मां ज्ञान कौर कुछ दिन पहले उसके पिता सतनाम सिंह से मिलने के लिए शाहदरा आई थीं। इस दौरान ज्ञान कौर ने बताया कि उसने अपनी बेटियों को ढाई लाख रुपये दिए हैं। जसवीर कौर की ब्यूटी पार्लर से भी अच्छी आमदनी हो रही थी।

जसवीर ने 17 मई को रसोई में कुछ काम करवाने के लिए बलविंदर को बुलाया था। फिर 20 मई की शाम काम करने के बहाने जसवीर घर आया। चोरी की बात का खुलासा होने पर रिश्तेदारों में फजीहत होने की डर से उसने बहन और उसके दोनों बच्चों की हत्या करने का फैसला किया और रात में सभी के सो जाने के बाद उसने तीनों पर हथौड़ा से हमला कर दिया और जेवरात लेकर फरार हो गया।

पकड़े गए आरोपी के पास से पुलिस ने मुथूट फाइनेंस लिमिटेड की रसीद मिली है। बलविंदर ने पूछताछ में बताया कि लूटे गए जेवरात को वह शाहदरा स्थित मुथुट फाइनेंस से 1.15 लाख रुपये लोन के रूप में ले चुका है। साथ ही आरोपी के पास से खून से सना कपड़ा जसवीर कौर का मोबाइल फोन और हत्या में इस्तेमाल हथौड़ा को भी बरामद कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed