{"_id":"373e51f0ffb5feafc70747be60827835","slug":"brother-kills-his-brother-in-law-daughter-in-love","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाभी के इश्क में गई थी ठेकेदार की जान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भाभी के इश्क में गई थी ठेकेदार की जान
अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 26 Feb 2014 12:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली के नरेला में ठेकेदार की हत्या चचेरे भाई की पत्नी से संबंध होने की वजह से की गई।
विज्ञापन
मामले में पुलिस ने मृतक के चाचा, चचेरे भाई और दो भतीजों को गिरफ्तार किया है। पुलिस गिरफ्तार आरोपियों के पास से हत्या में इस्तेमाल चाकू की बरामदगी का प्रयास कर रही है।
पढ़ें: 35 साल के युवक ने किया 2 साल की बच्ची से रेप
विज्ञापन
गौरतलब है कि 23 फरवरी की रात घर लौटने के दौरान सन्नौट गांव निवासी रणवीर (40) की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई थी। लोगों ने हमले के बाद वहां से रणवीर के चचेरे भाई नरेंद्र और उसके बेटों को भागते हुए देखा था।
विज्ञापन
रणवीर के भाई तिलक राज ने पुलिस को दिए बयान में नरेंद्र, उसके पिता और नरेंद्र के दोनों बेटों पर हत्या करने का आरोप लगाया था। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
पढ़ें: दिल्ली में तीन नाबालिगों समेत चार से रेप
स्थानीय लोगों से पूछताछ में पता चला कि रणवीर के नरेंद्र की पत्नी के साथ संबंध थे। इस बात को लेकर नरेंद्र का रणवीर से कई बार झगड़ा भी हुआ था।
इस जानकारी के बाद पुलिस ने सोमवार देर रात नरेंद्र, उसके पिता को गिरफ्तार कर लिया, जबकि मंगलवार की सुबह पुलिस ने नरेंद्र के दोनों बेटों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में इनलोगों ने नरेंद्र की पत्नी के साथ संबंध होने को लेकर झगड़ा होने की बात कबूल की है।