फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Brother kills his brother for money.

पैसे मांगने पर बड़े भाई की चाकू गोदकर हत्या

Fri, 29 Aug 2014 06:56 AM IST
Updated Fri, 29 Aug 2014 06:56 AM IST
विज्ञापन
Brother kills his brother for money.

दिल्ली के सीलमपुर में सोमवार को चाकू गोदकर इकबाल (22) की हत्या कर दी गई। परिवार ने मामले को छुपाने का प्रयास किया, लेकिन पड़ोसियों से सूचना मिलने पर पुलिस ने हत्या के आरोप में बुधवार को उसके छोटे भाई इम्तियाज (21) को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन


पूछताछ में आरोपी ने बताया कि इकबाल परिवार से जबरन नशे के लिए रुपये मांग रहा था, मना करने पर वह झगड़ा करने लगा। गुस्से में इम्तियाज ने बड़े भाई के सीने में चाकू से हमला किया, जिससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, छोटा-मोटा काम करने वाला इकबाल मकान नंबर-ए-546, सीलमपुर में रहता था। सोमवार दोपहर वह मां से नशा करने के लिए रुपये मांग रहा था। मना करने पर वह झगड़ा करने लगा। इस पर इम्तियाज से उसकी कहासुनी हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी ने पहले इकबाल को कपड़े धोने की थपकी से पीटा, फिर उसके सीने में सब्जी काटने वाला चाकू घोंप दिया। परिजन जग प्रकाश चंद अस्पताल में इकबाल को प्राथमिक उपचार दिलवाकर घर ले आए। मंगलवार शाम को उसकी मौत हो गई। शुरुआत में परिजनों ने पुलिस को गुमराह करने का प्रयास किया लेकिन सख्ती से पूछताछ में टूट गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

बीड़ी मांगने पर युवक की चाकू मारकर हत्या

Brother kills his brother for money.

दिल्ली में बीड़ी मांगने पर एक शख्स की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी गई। नांगलोई इलाके में सोमवार रात हुई हत्या की इस वारदात को पुलिस ने सुलझाने का दावा करते हुए बुधवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान मोहम्मद जाहिद (24) के रूप में हुई है। नांगलोई थाना पुलिस ने उसके पास से खून से सने कपड़े और वारदात में इस्तेमाल चाकू बरामद कर लिया है।

अतिरिक्त पुलिस आयुक्त रणबीर सिंह ने बताया कि 25 अगस्त को नांगलोई मेट्रो स्टेशन के पास से एक युवक का शव बरामद हुआ था। छानबीन के दौरान मृतक की शिनाख्त सन्नी (30) के रूप में हुई है। वह परिवार के साथ सुलतानपुरी इलाके में रहता था। पुलिस ने प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ के बाद आरोपी जाहिद बुधवार को दबोच लिया।

जाहिद मुर्गे का मीट बेचने का काम करता था। पूछताछ के दौरान उसने बताया कि घटना वाले दिन वह शराब के नशे में घर जा रहा था। रास्ते में एक युवक ने उससे बीड़ी मांगी। मना करने पर दोनों के बीच झगड़ा हुआ। बाद में उसने गुस्से में युवक को चाकुओं से गोद डाला।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed