फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Brother-in-law kills his brother in law

इस जीजा की करतूत जान दंग रह जाएंगे आप

Sun, 06 Apr 2014 09:19 AM IST
Updated Sun, 06 Apr 2014 09:19 AM IST
विज्ञापन
Brother-in-law kills his brother in law

तीन साल पहले ही एक युवक की बहन से प्रेम विवाह करने वाले जीजा ने साले की खौफनाक हत्या कर दी। एक बेहद मामूली से विवाद में जीजा ने साले पर बोरी सिलने वाले सुएं से इतनी बार वार किया कि उसके शरीर में कई छेद हो गए।

विज्ञापन


यही नहीं जब युवक के मामा लड़के बचाने आए तो बेरहम जीजा ने उनपर भी सुएं से वार कर दिया। हालांकि उन्होंने खुद को बचा लिया। उन्हें मामूली चोट ही आई।

लेकिन साले को जीजा ने इतनी बेहरमी से मौत के घाट उतार दिया, जैसे में मानों बरसों पुराना कोई बैर हो। आमतौर पर जीजा-सालों में काफी पटती है। लेकिन प्रेम विवाह वाले मामलों में अक्सर लड़की का भाई उस युवक से नाराज होता है, जिससे उसकी बहन की शादी होती है। लेकिन मामला इस हद तक बढ़ जाएगा, इसका अंदाजा किसी को न था।

विज्ञापन

तंबाकू थूकने पर हुई हत्या

Brother-in-law kills his brother in law

तीन साल पहले एक युवक ने पड़ोस में रहने वाली युवती से प्रेम वि‌वाह कर लिया। इस बात को लेकर लड़की के भाई और युवक में अनबन चल रही थी। जीजा और साले के बीच यह अनबन इतनी ‌बढ़ गई कि तंबाकू थूकने का बहाना लगाकर जीजा ने साले की हत्या कर दी।

दरअसल, शुक्रवार की रात मोहन, रोहित के घर के बाहर बैठकर तंबाकू खा रहा था। तंबाकू खाकर घर के सामने थूकने की बात को लेकर जीजा-साले के बीच कहासुनी हो गई।

आसपास के लोगों ने मामला शांत करा दिया। शनिवार सुबह दोनों के बीच फिर झगड़ा शुरू हो गया। और जीजा ने साले की बेरहमी से हत्या कर दी। जबकि बीच-बचाव में जुटे मामा की भी आरोपियों ने जमकर पिटाई कर दी।

दिल्ली के जहांगीरपुरी का है मामला

Brother-in-law kills his brother in law

पुलिस के अनुसार जहांगीरपुरी में रहने वाला मोहनलाल (25) कनॉट प्लेस स्थित एक शोरूम में सेल्समैन था। तीन साल पहले पड़ोस में रहने वाले रोहित ने उसकी बहन से प्रेम विवाह कर लिया था। शुक्रवार को तंबाकू थूकने से शुरू हुए विवाद में शनिवार को दोनों में झगड़ा होने लगा।

तभी मोहन की तरफ से उसका मामा राकेश आ गया, जबकि रोहित के तरफ से उसका भाई अन्नू और उसका एक दोस्त आ गया। तीनों ने मोहन और राकेश की पिटाई शुरू कर दी। झगड़े में रोहित ने सूआ लेकर मोहन पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया।

मारपीट करने के बाद तीनों आरोपी फरार हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने मोहन और उसके मामा को जगजीवन राम अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मोहन को मृत घोषित कर दिया। राकेश को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। पुलिस ने रोहित, उसके भाई और दोस्त के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed