फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   brother in law killed bhabhi after knowing illegal relation with partner

भाभी का था पार्टनर से संबंध, देवर को पता चला तो ऐसे लिया बदला

Mon, 24 Apr 2017 10:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 24 Apr 2017 10:52 AM IST
सार

भाभी की चुन्नी से गला घोंटने के बाद थाने पहुंचकर दी हत्या करने की जानकारी, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार 
भाई के पाटर्नर से संबंध होने के शक में भाभी की हत्या की
- चुन्नी से गला घोंटने के बाद देवर ने थाने पहुंचकर दी हत्या करने की जानकारी, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार      
अमर उजाला ब्यूरो       
नई दिल्ली, 17 अप्रैल    

विज्ञापन
brother in law killed bhabhi after knowing illegal relation with partner

विस्तार

भलस्वा डेयरी इलाके में भाई के पाटर्नर से संबंध होने के शक में एक युवक ने अपनी भाभी की गला घोंटकर हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने का बाद आरोपी ने खुद थाने पहुंचकर पुलिस को इसकी जानकारी दी।

विज्ञापन


पुलिस को पहले तो यकीन नहीं हुआ लेकिन आरोपी के साथ मौके पर पहुंचने पर पुलिस को उसकी भाभी का शव मिला। पुलिस ने महिला के पति के बयान पर आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार मृतका की शिनाख्त गुडिय़ा के रूप में हुई है। गुडिय़ा अपने पति रामजानी और चार बच्चों के साथ मुकुंदपुर गली नंबर 16 में पहली मंजिल पर रहती थी। जबकि भूतल पर उसकी सास और दो देवर नवी और रफी रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


रामजानी टमाटर का थोक कारोबारी है। वह आजादपुर से टमाटर खरीदकर छोटे दुकानदारों को सप्लाई करता है। मुकुंदपुर का रहने वाला लल्ला रामजानी का कारोबार में पाटर्नर है।

खुद थाने पहुंचा आरोपी

brother in law killed bhabhi after knowing illegal relation with partner

रविवार रात वह नवी भलस्वा डेयरी थाना पहुंचा और अपनी भाभी की हत्या कर देने की बात कही। पहले तो पुलिस अधिकारियों को उसकी बातों पर विश्वास नहीं हुआ लेकिन पुलिसकर्मी आरोपी को लेकर जब घर पहुंचे तो वहां सीढिय़ों पर गुडिय़ा की लाश मिली।

उसकी चुन्नी से गला घोंटकर हत्या की गयी थी। पुलिस ने शव को कब्जे में कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसे शक था कि उसकी भाभी का भाई के पाटर्नर के साथ संबंध हैं।

पार्टनर अकसर घर पर आता जाता था। उसकी भाभी उससे लगातार फोन पर बात करती थी। दो दिन पहले नवी ने अपने भाई को कहा था कि लल्ला उसके घर पर नहीं आए। भाई ने लल्ला को घर पर आने से मना कर दिया था। पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर मामले की छानबीन में जुटी है।

आरोपी ने भाभी का मोबाइल फोन तोड़कर सिम सौंप दिया था

brother in law killed bhabhi after knowing illegal relation with partner

रामजानी ने पूछताछ में बताया कि शनिवार की रात वह अपने मोबाइल फोन को घर पर चार्जिंग पर लगाकर चला गया था। उसने पत्नी को मोबाइल चार्ज हो जाने पर किसी बच्चे के हाथ से भिजवाने के लिए कहा था। लेकिन गुडिय़ा ने फोन नहीं भेजा।

देर रात करीब साढ़े बारह बजे रामजानी घर पहुंचा और गुडिय़ा से फोन के बारे में पूछा। उसने बताया कि शाम में वह फोन पर बात कर रही थी। इसी दौरान नवी वहां पहुंचा और फोन को छीनकर उसे छत पर ले जाकर तोड़ दिया और उसका सिम भाभी को वापस कर दिया।

घटना के समय परिवार के सभी सदस्य सो रहे थे  

brother in law killed bhabhi after knowing illegal relation with partner

रामजानी ने पुलिस को बताया कि घटना को अंजाम देने के दौरान नवी ने छत पर जाने के लिए दरवाजा खटखटाया था। उसकी नींद खुल गयी थी लेकिन थके होने की वजह से गुडिय़ा को दरवाजा खोलने की बात कहकर सो गया। गुडिय़ा के दरवाजा खोलते ही आरोपी उसे नीचे की सीढिय़ों पर खींचकर ले गया और चुन्नी से उसकी गला घोंट दी।

जब रात करीब ढ़ाई बजे पुलिस नवी को लेकर उसके घर पहुंची तो परिवार के सभी सदस्य सो रहे थे। पुलिस ने रामजानी को जगाया। जब वह भूतल पर आ रहा था इसी दौरान उसने सीढिय़ों पर पत्नी को मृत अवस्था में देखकर रोने लगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed