फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Brother in law charges in murder of girl

साली के प्यार में पागल जीजा ने उसे घर बुलाकर...

Sat, 22 Feb 2014 11:10 AM IST
Updated Sat, 22 Feb 2014 11:10 AM IST
विज्ञापन
Brother in law charges in murder of girl

कुछ महीनों पहले ही बड़ी बहन की शादी हुई थी। बड़ी बहन को ससुराल में अकेला न लगे इसलिए मायके वालों ने 12 साल की छोटी बहन को भी उसके साथ कुछ दिनों के लिए उसके साथ भेज दिया।

विज्ञापन


लेकिन किसको पता था जीजा अपनी पत्नी की बजाय उसकी छोटी बहन को प्यार करने लगेगा। कुछ ही दिन बीते थे कि बड़ी बहन को इसका अंदाजा लग गया। इसलिए उसने अपनी छोटी बहन को मायके वापस भेजने का निर्णय कर लिया।
विज्ञापन


यह बात उसके पति को नागवार गुजरी। वह बिल्कुल नहीं चाहता था कि साली वापस अपने घर जाए। इसलिए उसने कई जाल बिछाए। कभी साली को वहीं से पढ़ाने की बात करता तो कभी उसकी सारी जिम्मेदारी खुद उठाने की बातें करता।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

जब छोड़कर चली गई साली

Brother in law charges in murder of girl

पत्नी की छोटी बहन को छोड़कर जाते ही जीजा का दिमागी संतुलन बिगड़ने लगा। कुछ दिन बीते ही थे कि वह मायके जाने की तैयारी करने लगा। इसी बीच उसने साली को एक मोबाइल गिफ्ट कर दी और दिन भर उससे फोन पर बातें करने लगा।

इसी बीच कई तरह के बहाने लगाकर वह अपने ससुराल जाता और साली को लेकर मार्केटिंग करने जाता। ये बातें लड़की के घर वालों को अच्छी नहीं लगती थीं।

इसीलिए उन्होंने कुछ दिन पहले बहनोई के बार-बार अपने घर आने से मना कर दिया। साथ ही अपनी लड़की को जीजा से फोन पर बात न करने को भी कहा।

12 फरवरी को अगवा और फिर...

Brother in law charges in murder of girl

ससुराल के इस व्यवहार से नाराज बहनोई ने 12 फरवरी को लड़की अपहरण कर लिया। दो दिन पहले उसकी लाश पलवल इलाके की एक नहर में मिली थी।

अब फरीदाबाद के बल्लभगढ़ की सुभाष कॉलोनी निवासी व्यक्ति ने अपनी छोटी बेटी की हत्या का आरोप बड़ी बेटी के पति पर लगाया है। विरेंद्र सिंह ने थाना शहर बल्लभगढ़ में बृहस्पतिवार को दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि उसकी बेटी कविता 12 फरवरी से घर से गायब थी।

दो दिन पहले उसका शव पलवल इलाके में नहर से बरामद हुआ है। विरेंद्र का कहना है कि उन्होंने अपनी बड़ी बेटी की शादी सीही गांव निवासी वीरेंद्र दयाल से की थी। उसका आरोप है कि दामाद ने उसे अपने गांव बुलाकर हत्या कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed