फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   british citizen got murdered in a plastic bag

ब्रिटिश नागरिक की हत्या, बैग में मिली लाश्ा

Sun, 27 Apr 2014 11:53 PM IST
Updated Sun, 27 Apr 2014 11:53 PM IST
विज्ञापन
british citizen got murdered in a plastic bag

दिल्ली में निजामुद्दीन के पास भोगल में रविवार सुबह ब्रिटिश नागरिक का शव प्लास्टिक के बोरे में मिलने से सनसनी फैल गई। उसके सिर पर चोट के निशान मिले हैं। साथ ही उसके गले, हाथ और पैरों पर रस्सी बंधी हुई थी।

विज्ञापन


जेब से मिले पासपोर्ट और अन्य कागजों के आधार पर उसकी शिनाख्त रॉडिक एंड्रयू रेमंड (40) के रूप में हुई है।

पुलिस आशंका जता रही है कि सिर पर किसी भारी वस्तु से वार करने के बाद गला घोंटकर हत्या की गई है। पुलिस ने शव को एम्स मोर्चरी में भेज दिया है।

बोरे से आ रही थी तेज दुर्गंध

british citizen got murdered in a plastic bag

रविवार सुबह पुलिस को सूचना मिली कि 51/1 भोगल चर्च रोड बालाजी सेल्स के सामने एक बोरे से तेज दुर्गंध आ रही है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में बोरे को खोला गया। उसमें एक विदेशी का सड़ी-गली हालत में शव मिला।

पुलिस को बालाजी सेल्स के मालिक ने बताया कि सुबह 8 बजे जब वह अपनी दुकान आए थे तो उस समय बोरा नहीं था। सुबह 9 बजे वहां लोगों ने बोरे को देखा है। पुलिस आशंका जता रही है कि आठ से नौ बजे के बीच शव को डाला गया।

घटनास्थल से कुछ दूरी पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इलाके में रहते हैं विदेशी

british citizen got murdered in a plastic bag

घटनास्थल के पास बड़ी संख्या में विदेशी खासकर अफ्रीकी देशों के नागरिक रहते हैं। जिस मकान के नीचे शव मिला है, वहां ऊपर भी नाईजीरियन रहते हैं। पुलिस को शक है कि आसपास से ही शव को लाकर यहां डाला गया है।

पुलिस वहां रहने वाले विदेशियों से पूछताछ करने का प्रयास कर रही है। ब्रिटिश एंबेसी से संपर्क कर इस बात का पता लगाने का भी प्रयास किया जा रहा है कि रॉडिक कब भारत आया और वह कब से गायब था।

उसकी जेब से कुछ मोबाइल फोन नंबर भी मिले हैं, जिसके आधार पर पुलिस छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed