ब्रिटेनिका COO ने चप्पल उतार लगाई थी 19वीं मंजिल से छलांग, रहस्य बनी आत्महत्या
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीएलएफ फेस तीन में वेलवेडरे पार्क में रहने वाले इनसाइक्लोपीडिया ब्रिटेनिका के एशिया डिवीजन के चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर (सीओओ) विनीत विग की मौत का सदमा उनके पिता को लगा है। उनकी तबीयत खराब हो गई है। इसके बाद निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया है।
हालत गंभीर बताई गई है। उधर, 19वीं मंजिल से कूदकर विनीत विग द्वारा की गई आत्महत्या की गुत्थी अब तक नहीं सुलझी है। बेटे और पत्नी का बयान दर्ज करने के बाद पुलिस ने जांच की फाइल बंद कर दी। उनका बड़ा बेटा सोनीपत से बीबीए कर रहा है। जिसने पुलिस को दिये बयान में बताया है कि वह वीक एंड पर घर आता है।
कभी-कभी उसके माता-पिता सोनीपत आ जाते थे। इसके साथ ही सुरक्षा गार्ड ने अपने बयान में कहा कि विनीत विग इतने मिलनसार थे कि उससे भी हाल चाल पूछ लेते थे। रविवार को जब एक बी ब्लॉक के टावर से सी ब्लॉक टावर गए तो किसी को कोई संदेह नहीं हुआ।
किसी को नहीं था अंदेशा कि लगा देंगे छलांग
किसी को अंदेशा नहीं था कि वह सी ब्लॉक से छलांग लगा लेंगे। वह अक्सर दूसरे टावर में अपने जानने वालों से मिलने जाया करते थे। पुलिस के अनुसार उन्होंने चप्पल निकाल कर छलांग लगाई है। दूसरे टावर में उसके माता-पिता रहते हैं।
उनका एक भाई यूएसए में रहता है। बेटे की मौत के सदमे के बाद पिता ओमप्रकश विग की हालत गंभीर है। उनकी उम्र 80 साल से अधिक है। उनको उपचार के लिए निजी अस्पताल में ले दाखिल किया गया है।
मीडियाकर्मियों के लिए गेट पर गार्ड के पास परिजनों ने एक पत्र छोड़ा है, जिसमें लिखा गया है कि विनीत की कमी परिवार में कभी पूरी नहीं की जा सकती। वह जमीन से जुड़े व्यक्ति थे और लोगों की मदद करते थे। काफी संवेदनशील थे।