फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Bribery case GM said that The contractor had tried to lure me

रिश्वतखोरी मामला : 'ठेकेदार ने मुझे भी लालच देने की कोशिश की थी'

Wed, 21 Dec 2016 09:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Wed, 21 Dec 2016 09:48 AM IST
विज्ञापन
Bribery case GM said that The contractor had tried to lure me

‘ठेकेदार पर चार ब्लॉक (लगभग दो सौ गांव) में प्रधानमंत्री के डिजिटल इंडिया कार्यक्रम के तहत ऑप्टिकल फाइबर डालने के काम का ठेका था। 31 दिसंबर की अंतिम तिथि होने के बावजूद काम लटका था।

विज्ञापन


इसके चलते उसेे हटाने की चेतावनी दी गई थी। ठेकेदार ने सोमवार को कार्यालय पहुंचकर मुझे भी रुपयेे देने की पेशकश की थी, लेेकिन उसे फटकार लगाकर भगा दिया था।’ यह जानकारी बुलंदशहर बीएसएनएल के जीएम आरवी वर्मा ने डीजीएम की रिश्वतखोरी में गिरफ्तारी के बाद दी है। 
विज्ञापन


ग्रेटर नोएडा के सिग्मा सेक्टर स्थित बीएसएनएल सोसायटी निवासी जीएम आरवी वर्मा ने बताया कि गाजियाबाद के एक ठेकेदार को डिजिटल इंडिया कार्यक्रम के अंतर्गत काम का ठेका दिया गया था। बुलंदशहर निवासी एक अन्य ठेकेदार भी इसी कार्यक्रम के अंतर्गत काम कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

डीजीएम को रिश्वत लेने में गिरफ्तार किया गया

Bribery case GM said that The contractor had tried to lure me
डेमो पिक - फोटो : अमर उजाला

गाजियाबाद का ठेकेदार काम में काफी देरी कर रहा था। जबकि काम पूरा होने की तिथि नजदीक आ गई थी। इसके चलते उसे हटाकर दूसरे ठेकेदार सेे काम कराने की चेतावनी दी गई थी। इस संबंध में उसे नोटिस भी दिया गया था।

सोमवार को वह उनके दफ्तर में भी पहुंचा था और उसने कहा था कि वह उन्हें कुछ रुपयेे देेना चाहता है। जीएम का कहना है कि उन्होंने उसे वहां से फटकार कर भगा दिया था। बाद में पता चला कि डीजीएम को रिश्वत लेने में गिरफ्तार किया गया है।

मंगलवार को कार्यालय में न जाने के संबंध में बताया कि जब किसी विभाग में कोई घटना होती है तो इसकी जिम्मेदारी प्रभारी की होती है। वह इस घटना को लेकर चिंतित थे। इसलिए कार्यालय नहीं जा सके। उन्होंने कहा कि अभी सीबीआई नेे उनसेे इस संबंध में संपर्क नहीं किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed