फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   boy was beaten by slippers when he proposed a girl on valentine day

जब एक सिरफिरे ने वैलेंटाइन डे पर किया लड़की को प्रपोज तो चप्पलों से पीटा, बनाया 'मुर्गा'

Thu, 15 Feb 2018 10:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुरादनगर
ब्यूरो/अमर उजाला, मुरादनगर Updated Thu, 15 Feb 2018 10:29 AM IST
विज्ञापन
boy was beaten by slippers when he proposed a girl on valentine day
चप्पलों से पिटाई - फोटो : सांकेतिक चित्र

रेलवे ओवर ब्रिज (आरओबी) पर बुधवार को एक सिरफिरे आशिक को वेलेंटाइन डे पर किशोरी को प्रपोज करना महंगा पड़ गया। किशोरी के शोर मचाने पर राहगीरों को मनचले को दबोच कर चप्पलों से पीटा और मुर्गा बनाया।

विज्ञापन


काफी देर माफी मांगने के बाद लोगों ने युवक को छोड़ा। नगर की एक कालोनी निवासी किशोरी 12वीं कक्षा में पढ़ती है। वह बुधवार सुबह साइकिल से ट्यूशन पढ़ने डिफेंस कालोनी जा रही थी।
विज्ञापन


जब किशोरी रेलवे ओवर ब्रिज से होकर गुजर रही थी, तभी बाइक सवार एक युवक ने ओवरटेक कर उसे रोक लिया। युवक ने गिफ्ट पैक देते किशोरी से प्यार का इजहार किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

जबरदस्ती गिफ्ट देने के चक्कर में हुआ ऐसा

boy was beaten by slippers when he proposed a girl on valentine day
सांकेतिक चित्र

किशोरी ने गिफ्ट लेने से इंकार कर दिया। इसके बाद भी युवक जिद्द पर अड़ा रहा। तब किशोरी ने विरोध कर शोर मचा दिया। मौके पर लोग एकत्र हो गए।

किशोरी ने राहगीरों के साथ मिलकर युवक को पकड़ चप्पलों से धुनाई की। इतना ही नहीं, राहगीरों ने भी युवक पर हाथ साफ कर उसे मुर्गा बनाया।

पिटाई से बचने के लिए युवक ने किशोरी के पैर पकड़कर माफी मांगी और दोबारा ऐसी हरकत न करने की कसम खाई। माफी मांगने पर लोगों ने युवक को छोड़ दिया। यह बात क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है। हालांकि पुलिस ने मामले की जानकारी से इंकार किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed