{"_id":"5a2d5deb4f1c1bc45b8bb2f0","slug":"boy-shot-his-friend-dead-in-fun","type":"story","status":"publish","title_hn":"मजाक-मजाक में दोस्त के साथ किया ऐसा काम कि थम गईं उसकी सांसें","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मजाक-मजाक में दोस्त के साथ किया ऐसा काम कि थम गईं उसकी सांसें
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Mon, 11 Dec 2017 09:50 AM IST
विज्ञापन
murder
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जामिया नगर इलाके में बीयर पीने के दौरान एक दोस्त ने मजाक-मजाक में अपने दोस्त के सिर में गोली मार दी। गंभीर हालत में मोहम्मद नौशाद (24) को एम्स ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया, जहां शनिवार को इलाज के दौरान नौशाद ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
पुलिस ने रविवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। हत्या का मामला दर्ज कर पुलिस आरोपी दोस्तों की तलाश कर रही है। पुलिस की कई टीमें आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक, नौशाद परिवार के साथ शाहीनबाग,जामिया नगर में रहता था। इसके परिवार में माता-पिता व अन्य सदस्य हैं। नौशाद प्राइवेट नौकरी करता था। बृहस्पतिवार रात को नौशाद अपने दो दोस्त आकिब व अन्यों के साथ बैठकर घर के पास ही बीयर पी रहा था।
विज्ञापन
इसी दौरान आकिब ने पिस्टल निकाली और निशानेबाजी की बड़ी-बड़ी बातें करने लगा। मजाक करने के दौरान उस ने नौशाद की कनपटी पर पिस्टल रख दी। अचानक गोली चली और वह नीचे गिर गया।
इधर आकिब व उसके बाकी दोस्त नौशाद को गिरता देखकर वहां से फरार हो गए। गोली चलने की आवाज सुनकर आए लोगों ने नौशाद को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां शनिवार रात को उसकी मौत हो गई। पुलिस मामला दर्ज कर आकिब व अन्यों की तलाश कर रही है।