फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   boy put sindoor on a girl and was sent to 14 days judicial custody

मांग में सिंदूर भरने के आरोप में छात्र को मिली ये सजा..

Thu, 22 Feb 2018 10:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम Updated Thu, 22 Feb 2018 10:31 AM IST
विज्ञापन
boy put sindoor on a girl and was sent to 14 days judicial custody
sindoor

थाना फर्रूखनगर क्षेत्र के अंतर्गत एक छात्रा की मांग में सिंदूर भरने वाले आरोपी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। आरोपी को जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड के समक्ष पेश कर 14 दिन की न्यायिक हिरासत में फरीदाबाद स्थित बाल सुधार गृह भेज दिया गया है।

विज्ञापन


बता दें कि गांव महचाना निवासी नाबालिग छात्रा पास के ही स्कूल में सातवीं कक्षा की छात्रा (12) है। उसी के स्कूल में एक अन्य नाबालिग छात्र भी शिक्षा ग्रहण करता है। एक ही स्कूल में होने के नाते दोनों में बातचीत होती रहती थी।

विज्ञापन

जबरन भरा मांग में सिंदूर

आरोप है कि सोमवार को आरोपी छात्र ने छात्रा को बीच रास्ते में रोक लिया और उसकी मांग में सिंदूर भर दिया। इसका जब छात्रा ने विरोध किया तो आरोपी ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी।

इसकी सूचना छात्रा ने अपने परिजनों को दी। परिजनों ने इसकी शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया था।

पुलिस प्रवक्ता रविन्द्र कुमार ने बताया कि आरोपी छात्र के खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज करके उसे हिरासत में ले लिया गया है। आरोपी को जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड के समक्ष पेश कर बाल सुधार गृह भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed