{"_id":"591720044f1c1bb737854dc0","slug":"boy-killed-in-new-delhi-2-accused-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक की चाकू घोंपकर हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवक की चाकू घोंपकर हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sun, 14 May 2017 09:30 AM IST
विज्ञापन
Demo pic
- फोटो : google
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई दिल्ली के नबी करीम इलाके में शुक्रवार देर रात एक युवक की चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई। आरोपी ने चाकू से छह वार किए। इस मामले में दो आरोपियों की पुलिस तलाश कर रही है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक राहुल (21) परिवार के साथ गली नंबर-2 नबी करीम इलाके में रहता था। परिवार में पिता मदनलाल व अन्य सदस्य हैं। राहुल छोटा-मोटा काम करता था। शुक्रवार देर रात वह किसी काम से घर से बाहर निकला था। इस बीच रात 2.15 बजे पुलिस को सूचना मिली कि एक युवक को चाकू से गोद दिया गया है।
विज्ञापन
स्थानीय लोगों ने राहुल को बाड़ा हिंदुराव अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। छानबीन के दौरान पुलिस को पता चला कि आकाश व अभिषेक ने वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन
दरअसल कुछ दिनों पूर्व आकाश पर जानलेवा हमला हुआ था। उस हमले में राहुल भी शामिल था। आशंका व्यक्त की जा रही है कि उसी का बदला लेने के लिए राहुल की हत्या की गई। पुलिस दोनों आरोपियों की तलाश कर रही है।