फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   bouncer rapes and beats his live in partner

बाउंसर ने युवती से किया रेप, प्रेगनेंट होने पर पीटा

Fri, 23 May 2014 06:59 PM IST
Updated Fri, 23 May 2014 06:59 PM IST
विज्ञापन
bouncer rapes and beats his live in partner

शादी के नाम पर लड़कियों के साथ रेप और छेड़छाड़ के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। एक के बाद एक कई मामले सामने आने से पुलिस भी परेशान हो रही है।

विज्ञापन


गुड़गांव के सिटी थाना क्षेत्र में दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है कि बाउंसर शादी का झांसा देकर एक साल से युवती के साथ दुष्कर्म करता रहा।

इस दौरान जब युवती गर्भवती हो गई तो आरोपी ने पहले उसके साथ मारपीट की और फिर उससे रिश्ता तोड़ लिया।

प्रेगनेंट हुई तो बन गया हैवान

bouncer rapes and beats his live in partner

दिल्ली की रहने वाली पीड़िता ने पुलिस को बताया कि एक साल पहले संदीप (22) से उसकी दोस्ती हुई। उसने शादी का झांसा देकर उसे गुड़गांव में एक कमरा किराये पर दिला दिया और लिव-इन रिलेशनशिप में रहने लगा।

करीब एक साल तक आरोपी ने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। गर्भवती होने के बाद आरोपी उससे कन्नी काटने लगा। बीते दिन पीड़िता आरोपी के जैकबपुरा स्थित उसके घर पर पहुंच गई, जहां युवक ने उसके साथ मारपीट की।

पीड़िता की शिकायत पर सिटी थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और प्राथमिक जांच के आधार पर आरोपी बाउंसर को गिरफ्तार कर लिया। शुक्रवार को कोर्ट में पेश करने के बाद उसे जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed