{"_id":"c466715a809381ee8e60268b9e97d938","slug":"bottle-of-wine-for-a-friend-killed-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब की बोतल के लिए दोस्त को मार डाला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शराब की बोतल के लिए दोस्त को मार डाला
अमर उजाला, वसुंधरा
Updated Sun, 11 Jan 2015 12:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेक्टर-16 स्थित क्रिस्टल पैलेस होटल में शुक्रवार रात को बर्थ-डे पार्टी के दौरान शराब की बोतल छीनने पर दो युवकों में झगड़ा हो गया। एक दोस्त ने दूसरे के सिर में पानी का जग मार दिया। इससे उसका सिर फट गया।
विज्ञापन
उसे अस्पताल में भर्ती कराया, जहां शनिवार सुबह उसकी मौत हो गई। मृतक के चाचा की शिकायत पर पुलिस ने गैरइरादन हत्या का केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
दिल्ली के अशोक नगर निवासी राहुल (23) दिल्ली यूनिवर्सिटी से बीकॉम की पढ़ाई कर रहा था। शुक्रवार रात दुर्गापुरी निवासी दोस्त गौरव शर्मा की बर्थ-डे पार्टी में दोस्तों संग वसुंधरा सेक्टर-16 के होटल क्रिस्टल पैलेस आया था।
विज्ञापन
पार्टी में जीत, इजहार, रोहित रावत, विष्णु समेत कुल करीब 30 दोस्त मौजूद थे। रात करीब नौ बजे गौरव ने केक काटा और पीने-पिलाने का सिलसिला चला। तभी राहुल मजाक में टेबल पर रखी शराब की बोतल उठाकर ले जाने लगा।
इस पर विष्णु उसके पीछे दौड़ा और बोतल छीनकर टेबल पर लाकर रख दी। राहुल दोबारा टेबल की ओर आ रहा था, इस दौरान विष्णु ने टेबल पर रखा पानी का जग उठाकर राहुल के सिर में मार दिया था।
राहुल के चाचा बसंत राघव ने बताया कि दोस्तों के बताए अनुसार उन्हाेंने विष्णु के खिलाफ शिकायत दी है।
एसओ इंदिरापुरम ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य दोस्तों को भी हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
मौत का कारण अधिक मात्रा में खून बहना माना जा रहा है। हालांकि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कारण स्पष्ट हो सकेंगे।