फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Bollywood actor shatrughan sinha relative committed suicide in gurgaon

शत्रुघन सिन्हा की भाभी ने की आत्महत्या, फ्लैट से बदबू आने पर खुला राज

Fri, 11 Mar 2016 10:57 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव Updated Fri, 11 Mar 2016 10:57 AM IST
विज्ञापन
Bollywood actor shatrughan sinha relative committed suicide in gurgaon
Shatrughan Sinha

सिने अभिनेता व भाजपा नेता शत्रुघन सिन्हा की भाभी ने सेक्टर-47 स्थित अपने फ्लैट में फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली। सदर थाना पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद लंदन में रहने वाले उनके बेटे को बृहस्पतिवार को शव सौंप दिया है।

विज्ञापन


शत्रुघन सिन्हा के बड़े भाई श्रीकांत सिन्हा की पत्नी शीला सिन्हा (69) सेक्टर-47 स्थित टूडे ब्लासम अपार्टमेंट के तीसरे फ्लोर पर रहती थीं। सदर थाना पुलिस के अनुसार शीला बीते 20 साल से गुडग़ांव में रह रही थीं।
विज्ञापन


पति से उनका तलाक हो चुका था। उनका एक बेटा है जो लंदन में रहता है। एक बेटी आरती है। जो गुजरात में रहती है। बुधवार की शाम को पुलिस को पड़ोसियों ने कमरे से बदबू आने की जानकारी दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

वह कई दिन से आसपास नहीं दिखाई दी थीं

Bollywood actor shatrughan sinha relative committed suicide in gurgaon
सुसाइड - फोटो : अमर उजाला

जिसके बाद पुलिस ने परिजनों को सूचना दी। इसके बाद दरवाजा तोड़ा गया। उनका शरीर पंखे से लटका हुआ था। वह कई दिन से आसपास नहीं दिखाई दी थीं।

बताया गया है कि न तो उन्होंने कोई नौकरानी रखी थी और न ही किसी पड़ोसी से मेलजोल रखती थीं। पति के तलाक और बच्चों के बाहर रहने के कारण वह अकेलेपन का शिकार थीं।

बृहस्पतिवार को बेटे व बेटी के आने के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया गया। परिजन बृहस्पतिवार शाम शव लेकर दिल्ली के लोधी रोड गए। जहां पर उसका दाह संस्कार किया जाएगा। पुलिस के मुताबिक मौत पांच-दिन पहले हुई है। फांसी लगाने से मौत हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed